देवदत्त दुबे बने मध्य भारत वर्किंग जनर्लिस्ट के प्रांत अध्यक्ष


भोपाल। राजधानी के एक होटल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मध्य भारत वर्किंग जनर्लिस्ट यूनिन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर देवदत्त दुबे को सर्वसम्मति से चुना गया है। वे तीन दशकों से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं। पत्रकारिता के साथ साथ सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में उनके किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में वे नई दिल्ली और भोपाल से प्रकाशित नया इंडिया समाचार पत्र में समाचार संपादक की भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं।

 

 

मध्य भारत वर्किंग जनर्लिस्ट का प्रांत अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद श्री दुबे ने कहा कि वे पत्रकारों के हित में विशेष अभियान चलाएंगे। श्री दुबे ने आइसना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव एवं आईएफडब्लूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश प्रभारी कृष्णमोहन झा के प्रति आभार प्रकट किया है। श्री दुबे की नियुक्ति पर आईएफडब्लूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, महासचिव परमानंद पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णमोहन झा सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

 

मध्य प्रदेश के कई दूसरे पत्रकारों संगठनों ने भी उम्मीद जताई कि देवदत्त दुबे पकत्रकारों की समस्या को लेकर मुखर होंगे। खासकर इस कोरोना काल में जिस प्रकार से कई दिक्कतों को सामना करना पड रहा है, वह चिंताजनक है। ऐसे में पत्रकार संगठनों का यह दायित्व है कि वे अपने लोगों और समाज के समस्याओं का समाधान करे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.