नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफार्म ब्रेनली ने इंटरनेशनल डे ऑफ एजुकेशन पर एक सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण में 2,190 प्रतिभागियों ने भाग लिया और ऑनलाइन व ऑफलाइन शिक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में गहराई से जानकारी हासिल की गई।
पिछले वर्ष महामारी के कारण ऑनलाइन शिक्षार्थियों की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई थी। इस सर्वेक्षण के माध्यम से कई छात्रों ने बीते साल के अपने अनुभव साझा किए और यह भी बताया कि कैसे उन्होंने ऑनलाइन एजुकेशन को अपनाया।
25.1% ब्रेनली छात्रों ने कहा कि वे व्यावहारिक दृष्टिकोण को पसंद करते हैं जबकि 18% सैद्धांतिक दृष्टिकोण को पसंद करते हैं। हालांकि, लगभग 29.9% ब्रेनली छात्रों ने सैद्धांतिक और व्यावहारिक दृष्टिकोण का मिश्रण पसंद होने की बात कही। पिछले साल शिक्षकों को सीखने के लिए विभिन्न तकनीकों का सहारा लेना पड़ा।
ब्रेनली में सीपीओ राजेश बिसानी ने कहा “2020 वैश्विक शिक्षा प्रणाली में बहुत बड़े बदलाव लाया है। हालांकि, इन परिवर्तनों का छात्रों पर मिश्रित प्रभाव पड़ा है। उनमें से कुछ फायदेमंद थे, हमें पूरी तरह से डिजिटल शिक्षा को चलाने के बारे में और अधिक जानने की आवश्यकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि नया शिक्षा मॉडल इसके बाद कैसे विकसित होता है। ”
