इस बार वर्चुअल होगा काला घोड़ा कला महोत्सव, 6 फरवरी से 14 फरवरी 2021

नई दिल्ली। काला घोड़ा कला महोत्सव की छटा एक बार फिर लौट आई है. कोरोना वायरस की मार भी कला के सबसे बड़े उत्सव की चमक को फीकी नहीं कर पाई है. काला घोड़ा कला महोत्सव 6 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा.

एशिया का सबसे बड़ा उत्सव

एशिया भर में कला के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित कला के उत्सव के तौर पर जाने जानेवाले काला घोड़ा कला महोत्सव अब डिजिटल अवतार लेने जा रहा है. गैर लाभकारी संगठन काला घोड़ा एसोसिएशन (KGA) द्वारा आयोजित किये जानेवाले इस कार्यक्रम में इस बार 70 अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसे www.kgaf2021.com के‌ माध्यम से इनसाइडर द्वारा होस्ट किया जाएगा और दुनिया भर के लोग 6 फरवरी से 14 फरवरी, 2021 के बीच इसका वर्चुअल लुत्फ उठा सकेंगे.

ई-स्टॉल्स से उत्पादों की उपलब्धता

इतना ही नहीं, पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कला से संबंधित तमाम स्टॉल्स को ऑनलाइन स्थापित किया जा रहा है. महोत्सव के शुरुआत के दिन से ही लोग इन ई-स्टॉल्स के जरिए उम्दा किस्म की कलाकृतियों और अन्य उत्पादों को महीने के अंत तक www.kgaf2021.com देख-परख सकेंगे. उल्लेखनीय है कि इस आयोजन से हासिल होनेवाले पैसें इस्तेमाल काला घोड़ा और आसपास के परिसर के नवीनीकरण में ख़र्च किये जाएंगे.

काला घोड़ा कला महोत्सव अलहदा रूप

काला घोड़ा एसोसिएशन की माननीय अध्यक्षा ब्रिंदा मिलर ने इस ख़ास मौके पर कहा, ष्काला घोड़ा कला महोत्सव का आयोजन पिछले 21 सालों से मुम्बई से रहा है. 22वें साल में हम एक बार फिर से इस कला महोत्सव का आयोजन करने जा रहे हैं मगर इस बार यह एक दूसरे स्वरूप पहले से अलहदा होगा. मौजूदा हालात के मद्देनजर इस बार इस पूरे उत्सव का वर्चुअल आयोजन किया जा रहा है जिसमें ज्ञळ।थ् स्टॉल्स का भी समावेश है. पिछले कई सालों से इस कला महोत्सव के साथ जुड़े हमारे साझीदारों, कलाकारों और सहयोगियों ने इस बार इस उत्सव को एक श्वर्चुअल रिएलिटीश् में तब्दील करने की ठान ली है. हमारे लिए ख़ुशी की बात है कि इस साल होनेवाले इस वर्चुअल आयोजन को लेकर दुनियाभर के लोग उत्साहित हैं.

 

नौ दिवसीय है आयोजन

इस साल होने जा रहे इस नौ दिवसीय आयोजन के दौरान विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दीया मिर्जा और लिसीप्रिया, तलत अजीज और प्रतिभा सिंह बघेल, विकास खन्ना और नीना गुप्ता, पंकज उधास और कविता कृष्णमूर्ति आदि के साथ बातचीत का समावेश है. द काला घोड़ा स्पॉटलाइट के तहत लेजली लुईस और राहुल मेहरोत्रा म्यूजिकल परफॉर्मेंस देंगे. अनलॉकिंग हेरिटेज के जरिए मुम्बई शहर और शहर में अपने आर्किटेक्चर के लिए मशहूर जगहों की वर्चुअल सैर कराई जाएगी. इसके लिए आर्ट डेको मुम्बई ट्रस्ट और खाकी टूर्स थ्रू हेरिटेज वॉक्स के साथ विशेष साझेदारी की गयी है. आर्टिस्ट्स स्टूडियो के माध्यम से अर्जान खम्बाटा, परेश मैती, अजय डे, ब्रिंदा मिलर व अन्य के साथ वर्कशॉप्स का आयोजन किया जाएगा.

 

लाफ आउट लाउड

लाफ आउट लाउड के तहत अतुल खत्री, अदिति मित्तल,‌ वीर दास और रोहन जोशी आदि के साथ कॉमेडी की क्लास लगेगी. किचन सीक्रेट्स के तहत सारांश गोलिया, जेबा कोहली, पूजा धींगरा, तारा देशपांडे और मिशलान स्टार शेफ फाबियो मज्जोलिनी पकवान बनाने के अपने-अपने हुनर को पेश करेंगे. कशिश इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल के तहत दर्शकों को भारत और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फिल्में देखने को मिलेंगी. इसके अलावा सिनेमा की दुनिया के तमाम प्रतिष्ठित पैनल को भी होस्ट किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published.