1 May Day : मजदूरों को बराबरी का मिले सम्मान : आईसीसीआई

नई दिल्ली। 01 मई यानी मजदूर दिवस पर इंटेग्रेटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ICCI) ने खास वेबिनार (Webinar) का आयोजन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों को हक मिलेगा तभी देश तेजी से आगे बढ़ेगा।

इंटेग्रेटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ICCI) के 01 मई यानी मजदूर दिवस (Labour Day) पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चैंबर्स के डायरेक्टर मानवेंद्र कुमार ने कहा कि देश में मजदूर वर्ग सदा ही उपेक्षित रहा है इस वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार को गंभीर प्रयास करने होंगे।

आईसीसीआई डायरेक्टर ने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 2024 तक सबको घर देने का वादा किया है जिसपर तेजी से कार्य हो रहा है। इसके लिए इंडस्ट्री को भी आगे आना होगा।

इस मौके पर आईसीसीआई के नेशनल जेनरल सेक्रेटरी डॉ अजय कुमार (Dr Ajay Kumar) ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है लोग गरीबों को बड़ी हेय दृष्टि से देखते हैं। आज मजदूर दिवस है इस दिन हमें संकल्प लेने की जरूरत है कि मजदूरों को बराबर हक मिले। सरकार का लक्ष्य 2022 तक सभी को पक्का मकान देने का बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति भी देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। यह उत्साहजनक बात है। अजय कुमार ने कहा कि जिस प्रकार से इंटेग्रेटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री कार्य कर रहा है निश्चिततौर पर मजदूरों की समस्या को भी यहां सुना जाएगा। जो कि अभी तक नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.