नई दिल्ली। बीते दशक से लगातार पत्रकारिता में सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार दीप्ति अंगरीश को फीचर क्षेत्र में लेखन को लेकर अतिथियों ने सम्मानित किया। कई पत्र-पत्रिकाओं में सम-सामयिक लेखन और सामाजिक मुद्दों पर ये लगातार लिख रही हैं।
पुरस्कार मिलने के बाद पत्रकार दीप्ति अंगरीश ने कहा कि मैं आयोजकों को धन्यवाद देना चाहती हूं कि मुझे इस लायक समझा। उन्होंने कहा कि हर सम्मान आपको जिम्मेदारी का एहसास कराता है। सतर्क होकर हमें लिखना होता है, क्योंकि हमारे पाठक के पास कोई भी तथ्यहीन बात न पहुंचे।

