नई दिल्ली। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का सबसे पसंदीदा किड्स सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 2, जिसने भारत के यंग सिंगिंग टैलेंट के साथ दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है, अब सेमी-फाइनल वीक में कदम रखने के लिए तैयार है! और, इसके कंटेस्टेंट्स यानी कि ‘बेस्ट बच्चे ऐवर’ अपनी मधुर आवाजों से सभी को प्रभावित करने के लिए तैयार हैं, जहां वो इस मुकाबले में अपनी जगह बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। इस वीकेंड एपिसोड को और भी खास बनाते हुए, इस शो में शनिवार को 90 के दशक की बॉलीवुड की सबसे फेवरेट कॉमिकल जोड़ी – गोविंदा और सतीश कौशिक शामिल होंगे।
राजस्थान के जोधपुर के कंटेस्टेंट मोहम्मद फैज़ इस शनिवार को ‘दिल जाने जिगर तुझ पे’ और ‘किल दिल’ जैसे गानों पर शानदार परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। जैसा कि सभी जानते हैं, शो में मोहम्मद फैज़ का सफर सराहनीय रहा है और वो अपनी बेमिसाल आवाज के साथ हर बार सबसे काबिल कंटेस्टेंट्स में से एक साबित हुए हैं। उन्होंने शो में न सिर्फ जजों को प्रभावित किया, बल्कि इस शो में आने वाले कई सेलिब्रिटी मेहमानों को भी शानदार सिंगिंग से हैरान कर दिया। वो अपने इस सफर में वायरल सेंसेशन बन गए हैं।
सुपरस्टार सिंगर 2 में देखिए गोविंदा और सतीश कौशिक स्पेशल, इस शनिवार रात 8 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।
एक्टर एवं फिल्म मेकर सतीश कौशिक जी फैज़ की परफॉर्मेंस पर फिदा हो जाएंगे। उन्होंने फैज़ पर तारीफों की बरसात करते हुए कहा, “ये बाल हमें दे दे ठाकुर (हंसते हुए)! फैज़ में सिर के बालों से लेकर उनके पैरों तक, एक सितारा साफ नजर आ रहा है। वो एक संपूर्ण स्टार कलाकार हैं। उनकी आवाज में एक अनोखा जादू है। 14 साल की इतनी कम उम्र में फैज़ की आवाज में काफी गहराई है। आप सचमुच उसकी आवाज की शक्ति महसूस कर सकते हैं। कुछ ही लोग होते हैं जिनका स्टार बनना तय होता है। उनके पूरे शरीर और मौजूदगी पर स्टारडम लिखा होता है। फैज़ एक ऐसे शख्स हैं, जिनकी आभा में स्टारडम की गूंज साफ सुनाई देती है।” मैं फैज़ को हमारी कंपनी के लिए गाने के लिए साइन करना चाहता हूं। यह हम सभी के लिए बहुत बड़ा सम्मान होगा।”

