आदेश गुप्ता ने दिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अगले अध्यक्ष के लिए सियासी घटनाक्रम तेज

 

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में मिली करारी हार के बाद दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपना त्यागपत्र दे दिया है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आदेश गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा दे दिया है। नड्डा ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

वीरेंद्र सचदेवा को वर्तमान में दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष को अगली व्यवस्था तक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आदेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद कपिल मिश्रा और गौतम गंभीर को नए अध्यक्ष पद की दौड़ में माना जा रहा है।

बता दें कि सात दिसंबर को आए चुनाव नतीजों में एकीकृत नगर निगम के 250 वार्डों में से भाजपा 104 सीटें ही जीत पाई थी। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल की थी। एमसीडी चुनाव में भाजपा आदेश गुप्ता के इलाके में भी सीटें नहीं निकाल पाई थी। इसके बाद से दिल्ली भाजपा पर सवाल उठ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.