Business News : बॉडी शॉप ने नई एक्टिविस्‍ट मेकअप रेंज लॉन्‍च की

नई दिल्ली। ब्रिटेन के इंटरनेशनल पर्सनल केयर ब्राण्‍ड द बॉडी शॉप के पास ऐसी खबर है, जो मेकअप से प्‍यार करने वालों को वाकई खुश कर देगी। ब्राण्‍ड ने अपनी नई एक्टिविस्‍ट मेकअप रेंज के लॉन्‍च की घोषणा की है, जिसमें नैतिक तरीके से प्राप्‍त बेहतरीन सामग्रियों के सम्‍बंध में कंपनी के प्रमुख मूल्‍यों के आधार पर कई उत्‍पाद बनाये गये हैं। इनमें से 95% सामग्रियां प्रकृति से ली गई हैं। आपके मेकअप से पता चलना चाहिये कि आप कौन हैं, इस बात पर यकीन रखने वाले ब्राण्‍ड की एक्टिविस्‍ट मेकअप रेंज हर किसी के लिये है। द बॉडी शॉप मूल रूप से एक एक्टिविस्‍ट ब्राण्‍ड है, जोकि पर्यावरण को लेकर सचेत रहने, उचित व्‍यापार और समाज को लौटाने की मजबूती से वकालत करता है और 40 वर्षों से ज्‍यादा समय से सस्‍टेनेबिलिटी  में सबसे आगे है। इसे देखते हुए, नई रेंज का नाम बिलकुल सही रखा गया है।

नये कलेक्‍शन में फ्रेश न्‍यूड फाउंडेशन, विटामिन सी कंसीलर, टी ट्री फेस बेस, हेम्‍प प्राइमर, फ्रीस्‍टाइल पिगमेंट्स, फ्रेम इट-ब्रो, स्‍वाइप इट लिप बाम और शीयर लिप एण्‍ड चीक स्‍टेन शामिल हैं। फ्रेश न्‍यूड फाउंडेशन प्राकृतिक, स्‍पष्‍ट और चमकदार फिनिश बनाने में मदद के लिये डिजाइन किया गया है। यह 20 रंगों में उपलब्‍ध है और इसे विटामिन ई तथा कम्‍युनिटी फेयर ट्रेड एलो वेरा से बनाया गया है। यह फाउंडेशन पहले से स्‍पष्‍ट चेहरे को और भी स्‍पष्‍टता देता है। दूसरी ओर, विटामिन सी कंसीलर एक निर्णायक पावरहाउस है, जो दाग, धब्‍बों और डार्क सर्कल्‍स को छुपाता है। इस हल्‍के-फुल्‍के उत्‍पाद को वीगन सोसायटी ने प्रमाणित किया है, यह पूरे दिन बना रहता है और 100% पुन:चक्रण-योग्‍य ग्‍लास बॉटल में आता है। इसकी सिट्रस जैसी खुशबू पूरे दिन बनी रहती है।

 

एक्टिविस्‍ट मेकअप रेंज में तरह-तरह के उत्‍पाद हैं, जिनमें सामग्रियां प्रकृति से ली गई हैं और इन उत्‍पादों की पैकेजिंग पुन:चक्रण के योग्‍य है।

टी ट्री फेस बेस एक पाउडर फाउंडेशन है, जो आपको एक शानदार मैट लुक देता है। केन्‍या के कम्‍युनिटी फेयर ट्रेड टी ट्री ऑयल से भरपूर यह फाउंडेशन पाउडर रोमछिद्रों को बंद नहीं करता है, पसीने और नमी का प्रतिरोधक है और बिना टचअप किये 12 घंटे तक बना रहता है। यह 15 अलग रंगों में उपलब्‍ध है। और तो और, इसे द बॉडी शॉप के 200 से ज्‍यादा में से किसी भी स्‍टोर पर रीफिल किया जा सकता है। हेम्‍प प्राइमर में हेम्‍प सीड ऑयल और प्रसिद्ध एडेलवीस एक्‍सट्रैक्‍ट है और यह दोनों चीजें आपकी त्‍वचा को पूरे दिन पोषण और सुरक्षा देती हैं। यह प्राइमर मेकअप लगाने से पहले आपकी त्‍वचा को तैयार करता है। अगर आप मेकअप नहीं करते हैं, तो भी मॉइश्‍चराइजर लगाने से पहले सीरम के तौर पर हेम्‍प प्राइमर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

इस कलेक्‍शन के दूसरे उत्‍पादों, जैसे कि स्‍वाइप इट लिप बाम, में प्राकृतिक रूप से प्राप्‍त किये गये और खूब नमी देने वाली सामग्रियां और भीनी सुगंध है। इसका फार्मूला नॉन-स्टिकी है। यह 5 फ्रूटी फ्लेवर्स में उपलब्‍ध है- स्‍ट्रॉबेरी, ड्रैगनफ्रूट, ब्‍लूबेरी, किवी और पैशनफ्रूट।शीयर लिप एण्‍ड चीक स्‍टेन आपके मेकअप रुटिन को महत्‍वपूर्ण ढंग से आसान बनाता है और आपकी चमक बढ़ाता है। इसका हल्‍का, नॉन-स्टिकी और हाइड्रेटिंग टेक्‍सचर 12 घंटे तक नमी देता है और इस तरह यह रोजाना के मेकअप के लिये एक आदर्श उत्‍पाद है। इसमें मेक्सिको का कम्‍युनिटी फेयर ट्रेड एलो वेरा अच्‍छी मात्रा में है। स्‍थायित्‍वपूर्णता, नैतिकता से सामग्री की प्राप्ति और पर्यावरण के लिये अपनी अटूट प्रतिबद्धता के साथ, द बॉडी शॉप की नई रेंज बदलाव लाने वाली सुंदरता के अपने मूल दर्शन के अनुसार है। इस कलेक्‍शन के कुछ उत्‍पाद, जैसे कि विटामिन सी कंसीलर और स्‍वाइप इट लिप बाम तो वीगन सोसायटी द्वारा प्रमाणित भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.