रवि किशन बने स्विगी डाइनआउट के ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली। भारत में ऑन-डिमांड सुविधा देने वाले प्रमुख प्लेटफॉर्म स्विगी (स्विगी लिमिटेड, NSE: SWIGGY / BSE: 544285) ने आज रवि किशन के साथ स्विगी डाइनआउट ने अपने ग्रेट इंडियन रेस्टोरेंट फेस्टिवल (GIRF) को इस बार ‘द ग्रेट इंडियन रवि फेस्टिवल’ के रूप में पेश किया है, जिसमें रवि किशन अभियान का मुख्य चेहरा हैं। इस नए GIRF की थीम “Discount Followsss My Brothaaaar” रखी गई है। GIRF का यह संस्करण 14 सितंबर 2026 से 24 अक्टूबर 2026 तक लाइव रहेगा, जिसके तहत भारत के 84 से अधिक शहरों के 57,000 से ज्यादा रेस्टोरेंटों में 50% तक की छूट दी जा
रही है।

GIRF का यह सीजन 14 सितंबर 2026 से 24 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इसके तहत ग्राहक भारत के 84 से ज्यादा शहरों के 57,000 से अधिक रेस्टोरेंट्स में 50% तक की भारी छूट का फायदा उठा सकते हैं, जिनमें कैफे, पब, बार, लग्जरी डाइनिंग और फैमिली रेस्टोरेंट्स शामिल हैं। इसके अलावा, डाइनआउट से बुकिंग करने पर ग्राहकों को HDFC बैंक के सभी कार्ड्स पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट और हर बुकिंग पर 10% डाइनकैश कैशबैक भी मिलेगा। यह फेस्टिवल भारत के स्थापित डाइनिंग केंद्रों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई के साथ-साथ गोवा, जयपुर, इंदौर, कोयंबटूर, चंडीगढ़, लखनऊ और उदयपुर जैसे उभरते हुए शहरों सहित 84 से अधिक शहरों में आयोजित किया जा रहा है।
इस संस्करण में गुड फ्लिपिन बर्गर, पंजाब ग्रिल, यूमी, वन 8 कम्यून, मेनलैंड चाइना, पैराडाइज बिरयानी और एब्सोल्यूट बारबेक्यू जैसे प्रमुख ब्रांडों सहित कई अन्य लोकप्रिय डाइनिंग डेस्टिनेशंस हिस्सा ले
रहे हैं।

इस अभियान के तहत, रवि किशन एक पारंपरिक ब्रांड एंबेसडर की भूमिका से आगे बढ़कर इस पूरे फेस्टिवल का चेहरा, आवाज़ और व्यक्तित्व बन गए हैं। इस मुख्य कैंपेन फिल्म में उन्हें एक साधारण से बड़े (लार्जर-देन-लाइफ) किरदार में दिखाया गया है—एक ऐसे दार्शनिक के रूप में जो जीवन के ज्ञान को अपने अनोखे अंदाज़ में बांट रहे हैं। इसमें उन्होंने इंटरनेट पर पसंदीदा और जाने-पहचाने संदर्भों जैसे “Jaldi the Late” और “Home from Work” को डाइनिंग आउट की दुनिया के साथ इस तरह पिरोया है, जो बिल्कुल उसी शैली से मेल खाता है जिसके लिए उनके प्रशंसक उन्हें पसंद करते हैं।
स्विगी डाइनआउट के एवीपी मार्केटिंग और रेवेन्यू, ध्रुविश ठक्कर ने GIRF के बारे में कहा, “GIRF भारत के सबसे बड़े डाइनिंग अभियानों में से एक रहा है, और हर साल हमारा मकसद ग्राहकों से वहीं जुड़ना होता है जहाँ वे पहले से मौजूद हैं। पिछले कुछ सालों में हमने GIRF के लिए कई ट्रेंडिंग हस्तियों और इंटरनेट आइकॉन के साथ साझेदारी की है। इस बार, हमने एक कदम आगे बढ़ते हुए GIRF का नाम बदलकर ग्रेट इंडियन रवि फेस्टिवल कर दिया है। रवि किशन सिर्फ इस दौर का हिस्सा नहीं हैं—वे खुद एक दौर हैं और पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं! यही वजह है कि केवल इस ट्रेंड का फायदा उठाने के बजाय, हमने इस साल का पूरा फेस्टिवल ही उनके इर्द-गिर्द तैयार करने का फैसला किया। हमें उम्मीद है कि अपने इस नए रूप में GIRF बड़े पैमाने पर लोगों को पसंद आएगा, क्योंकि डिस्काउंट सचमुच ‘फॉलो द ब्रदर’ कर रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.