
नई दिल्ली। विनायक खंडेलवाल (48 गेंदों पर नाबाद 73 रन) की मदद से पीजीडीएवी कॉलेज ने एकतरफा सेमीफाइनल मुकाबले में श्याम लाल कॉलेज को 130 रनों से हराकर चौथे श्री गुरु नानक देव इंटर कॉलेज टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।
विनायक खंडेलवाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉ विनयनीत कौर ने दिया।
पीजीडीएवी कॉलेज के मैदान पर
श्याम लाल कॉलेज के कप्तान सौरव राय ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
चौथा श्री गुरु नानक देव इंटर कॉलेज टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
पीजीडीएवी ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 218 रन बनाए
कप्तान विनायक खंडेलवाल ने 48 गेंदों पर 73 रन की नाबाद पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन शर्मा ने 32 गेंदों पर 57 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्याम लाल कॉलेज की टीम 16.3 ओवरों में 88 रन बनाकर आल आउट हो गई
अनिकेत ने 20 रन देकर तीन विकेट लिए।
