लालिगा ने भारत में मैच स्‍क्रीनिंग इवेंट्स की सीरीज की घोषणा की

 


नई दिल्ली। लालिगा इंडिया ने लालिगा 2022-23 सीजन के लिए कर्टेन कॉल से पहले अपनी स्‍क्रीनिंग्‍स की पहली सीरीज की घोषणा की है। दिल्‍ली के एरोसिटी में अंडरडॉग्‍स पर हो रही पहली स्‍क्रीनिंग 23 अप्रैल 2023 को भारतीय समय के अनुसार शाम 7:45 बजे होगी और लीग लीडर्स एफसी बार्सिलोना स्‍पोटिफाई कैम्‍प नोउ में दोबारा उठ खड़ी होने वाली एटलेटिको डे मैड्रिड से भिड़ेगी।

इस इवेंट में आने के इच्‍छुक प्रशंसक मुफ्त में तय जगह पर पहुँच सकेंगे। इसके अलावा, भारतीय उपमहाद्वीप में सभी मैचों का प्रसारण सिर्फ वायाकॉम18 नेटवर्क- स्‍पोर्ट्स18, जियोसिनेमा और एमटीवी पर होगा।

असली प्रशंसक पाने की उम्‍मीद में यह स्‍क्रीनिंग इवेंट्स भारत में लीग से जुड़ाव को बढ़ाने के लिये लालिगा इंडिया की लगातार पहल का हिस्‍सा हैं। मुकाबले और प्रतिभा के अपने समृद्ध इतिहास के चलते भारत में अच्‍छी-खासी फॉलोइंग पाने वाली इस लीग के प्रशंसकों को यहाँ देखने का अनूठा अनुभव दिया जाएगा।

प्रशंसकों और फैन क्‍लब्‍स को समान रूप से साथ लाते हुए, सीजन के आगे बढ़ने के साथ स्‍क्रीनिंग्‍स भारत के अलग-अलग शहरों में होंगी। भारत में मौजूद भागीदारों ड्रीम11, बीकेटी टायर्स, प्‍यूमा और‍ वायाकॉम18 के साथ प्रशंसकों के अनुभव में स्‍क्रीनिंग की जगहों पर रोमांचक मर्चेंडाइज जीतने का मौका भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.