प्रधानमंत्री ने तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-कासरगोड वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन में आयोजित इस कार्यक्रम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव और स्थानीय सांसद शशि थरूर मौजूद रहे।

इससे पहले तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन जाते समय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्टेशन पर छात्रों से भी बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम सेंट्रेल रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन में बच्चों से संवाद किया।

इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जब हमने रेलवे स्टेशन के विकास की शुरुआत की थी तो हमने सोचा था कि हम आधुनिक तरह के भवन बनाएं लेकिन PM मोदी ने कहा कि आज आप जो भी डिजाइन करेंगे वह अगले 50 वर्षों के लिए लोगों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होना चाहिए। यह रेलवे और केरल के लिए PM मोदी का विजन है।

इससे पहले कल यानी 24 अप्रैल को पीएम मोदी ने रोड शो भी किया। इस दौरान मोदी लगभग दो किमी तक पैदल ही चले। उन्होंने सड़क किनारे खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त की गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.