सैमसंग का सामाजिक सरोकार

नई दिल्ली। सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सैमसंग इंडिया द्वारा एक एजुकेशन एंड इनोवेशन रोड शो आयोजित किया गया। इस रोड शो में जोश से भरपूर कॉलेज के 500 युवा छात्रों ने कहा कि वे ऐसी कुछ सबसे जटिल समस्याओं को हल करना चाहते हैं, जिनका सामना इस समय राज्य और देश भर के लोग एवं समुदाय कर रहे हैं। यह रोड शो सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो प्रतियोगिता के दूसरे सीज़न के तहत आयोजित किया गया था। अजींके डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी, डीवाईपीडीसी सेंटर फॉर ऑटोमोटिव रिसर्च एंड स्‍टडीज, डीवाई पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, डा. डीवाई पाटिल इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी, और डीवाई प‍ाटिल इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी जैसे विभिन्‍न कॉलेज से आए पुणे के छात्रों ने कहा कि वह रोजगार प्रावधान के जरिय सामाजिक समावेशन, युवाओं के मा‍नसिक स्‍वास्‍थ और सड़क सुरक्षा जैसी वास्‍तविक दुनिया की समस्‍याओं को हल करना चाहते हैं।

 सैमसंग के ग्लोबल सीएसआर प्रोग्राम सॉल्व फॉर टुमॉरो के बारे में बात करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने कहा कि अपने विचारों को वास्तविकता में बदलने के लिए उन्हें मार्गदर्शन और समर्थन चाहिए, इसके लिए सॉल्व फॉर टुमॉरो जैसे प्लेटफॉर्म की उन्हें बेहद जरूरत है। उन्होंने इस मौके पर उन आधुनिक तकनीकों के बारे में भी बात की, जिनकी मदद वे समस्याओं का समाधान खोजने के लिए ले सकते हैं। सैमसंग ने हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के स्टार्टअप हब तथा फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (FITT), IIT दिल्ली के साथ नेशनल एजुकेशन एंड इनोवेशन कॉम्पटीशन सॉल्व फॉर टुमॉरो के दूसरे सीज़न के लिए अपनी साझेदारी की घोषणा की है। सॉल्व फॉर टुमॉरो के साथ, सैमसंग का लक्ष्य देश के युवाओं के बीच नवीन सोच और समस्या समाधान की संस्कृति विकसित करना है।

 

 

शीर्ष की तीन टीमों को अपने आइडिया को क्रियान्वित करने के लिए 1.5 करोड़ रुपये मिलेंगे, वहां टॉप 30 और टॉप 10 में पहुंचने वाले अन्य प्रतिभागियों को कार्यक्रम के विभिन्न चरणों में पुरस्कृत किया जाएगा।सॉल्व फॉर टुमॉरो के दूसरे सीज़न के तहत भारत के 16 से 22 वर्ष की आयु के युवाओं से एजुकेशन एंड लर्निंग, एन्वायरमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी, हेल्थ एंड वैलनेस एवं डायवर्सिटी एंड इनक्लूजन थीम पर आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। युवा सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो के लिए www.samsung.com/in/solvefortomorrow पर 04 अप्रैल, 2023 से लेकर 31 मई, 2023 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

 

श्री ह्यून किम, कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट, सैमसंग साउथवेस्ट एशिया ने कहा,सैमसंग में, युवाओं की शक्ति को सही दिशा देना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यही चीज़ हमें और हमारे ग्लोबल सीएसआर विजन टुगेदर फॉर टुमॉरो! इनेबलिंग पीपुलको प्रेरणा देती है। युवाओं के आसपास के समुदायों को प्रभावित करने वाली वास्तविक जीवन की समस्याओं के उठाने से उन्हें प्रत्यक्ष रूप से यह देखने का मौका मिलता है कि वे दुनिया में क्या बदलाव ला सकते हैं। सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो के साथ, हम युवाओं को वह अवसर देना चाहते हैं और देश में इनोवेशन इकोसिस्टम को मजबूत करने में अपनी भूमिका भी निभाना चाहते हैं। इसके साथ ही इस प्रोग्राम के साथ हम सरकार के विजन और पावरिंग डिजिटल इंडिया के हमारे अपने विजन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।शहर के इनोवेटर XXXX ने सफलता और असफलता दोनों की अहमियत के बारे में छात्रों से बात की। उन्होंने इस बारे में भी बात की कि उनका स्टार्ट-अप XXXX किस तरह के समाधान पेश कर रहा है। उन्होंने छात्रों से उन समस्याओं पर ध्यान देने को कहा जिनका सामना इस समय भारत के लोग कर रहे हैं, इसके लिए वे ऐसे समाधान पेश करें जो देश की भविष्य की जरूरतों को पूरा कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.