नई दिल्ली। नई दिल्ली के पांच सितारा होटल सम्राट में आल इंडिया अचीवर्स कांफ्रेंस ने अपनी स्थापना के 34 साल पूरे होने के मौके पर एक मेगा ‘अचीवर्स कन्वेंशन’ की मेजबानी की गयी । यह आल इंडिया अचीवर्स कांफ्रेंस का 100वां नेशनल सेमिनार भी था।
इस कार्यक्रम में यंगेस्ट वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ़ इंडिया, जीवितेश सिंह, 16 वर्ष, को उनकी बर्ड्स, नेचर एवं वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किआ गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत और विदेशों (एनआरआई) में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित पुरुषों और महिलाओं को प्रतिष्ठित “आइकन्स एंड ट्रेलब्लेज़र अवार्ड्स” एवं “गोल्डन अचीवेरस अवार्ड” से सम्मानित करना था , जिन्होंने अपने संबंधित क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और दूसरों के लिए एक रोल मॉडल साबित हुए हैं। इसके अलावा भारत के आर्थिक विकास में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और प्रशंसनीय योगदान के लिए विभिन्न श्रेणियों में प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया । इस कड़ी में जीवितेश सिंह, १६ वर्ष, को उनके बर्ड्स, नेचर एवं वाइल्डलाइफ फोटोग्राफ्री में उत्कृष्ट योगदान के लिए एवं ऐसे हीअन्य मह्त्वपूर्ण लोगों को भी उनके क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने संबंधित क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं एवं दूसरों के लिए एक रोल मॉडल साबित हुए हैं।
ज्ञात रहे की जीवितेश सिंह मात्र 11 वर्ष की उम्र में ही यंगेस्ट वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ़ इंडिया का अवार्ड हासिल कर लिए था। इसके बाद भी उनका वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी में अवार्ड जीतने का सिलसिला निरंतर जारी है।

