Telly Talks : इंडियाज़ बेस्ट डांसर 3 में कंटेंस्टेंट बूगी एलएलबी का एक्ट देखकर सोनाली बेंद्रे हुईं  Impress

नई दिल्ली। इस वीकेंड सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के देसी डांस रियलिटी शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर 3 में मुकाबला तेज हो जाएगा, जहां बेस्ट 13 कंटेस्टेंट्स अपने पहले एलिमिनेशन राउंड का सामना करेंगे। इस शो में अपनी जगह बनाए रखने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स आने वाले एक और एक ग्यारह चैलेंज में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस लेकर आएंगे, जहां वो जजों से एक एक्स्ट्रा पॉइंट और हासिल कर सकते हैं। सभी कंटेस्टेंट्स और कोरियोग्राफर्स को मिलकर जजों के सामने यह साबित करना होगा कि वो यहां जीतने के लिए आए हैं ताकि वो एक एक्स्ट्रा पॉइंट जीतकर खुद को सुरक्षित रख सकें। लेकिन बूगी एलएलबी और कोरियोग्राफर सौम्या कांबले के डांस मूव्स सभी दर्शकों का मन मोह लेंगे जहां वो का करूं सजनी पर एक क्लासिकल ठुमरी पेश करके दर्शकों के होश उड़ा देंगे।

 

 

सोनाली बेंद्रे  – “इस परफॉर्मेंस के दौरान पूरे कोरियोग्राफर्स की आंखों में आंसू थे, इससे आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि यह परफॉर्मेंस कैसी थी।जैसा कि गीता कहती हैं, बड़े कलाकारों के साथ खड़े होकर बात करते हैं। मैं गीता से प्रेरित हूं। बड़े कलाकारों को वहां बैठकर नहीं यहां आकर बताते हैं कि उनका परफॉर्मेंस कितना तूफानी था? मैं बस यह कहना चाहता हूं कि आपके आपके बालों, नाखूनों और आपके शरीर के रोम-रोम से एक स्पेशल एक्सप्रेशन सामने आ रहा था। डांसिंग एक एक्सप्रेशन है और आपने अपने एक्ट में बड़ी खूबसूरती से इसे एक्सप्रेस किया था।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.