महाराष्ट्र। बॉम्बे हाईकोर्ट ने NCB मुंबई के पूर्व ज़ोनल निदेशक समीर वानखेड़े को 22 मई तक राहत दी है। मामले में अगली सुनवाई 22 मई को होगी। NCB मुंबई के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े कल सुबह 11 बजे CBI के सामने पेश होंगे।\
दरअसल, एनसीबी के पूर्व मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बॉम्बे हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की है। इस याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान वानखेड़े ने अपने और शाहरुख खान के बीच आर्यन मामले पर हुई पूरी बातचीत चैट अटैच की है। समीर वानखेड़े ने एक वाट्सअप चैट जारी कर यह दावा किया है कि आर्यन खान को छुड़ाने के लिए शाहरुख खान ने उनसे कई बार बातचीत की थी। समीर वानखेड़े ने कहा है कि शाहरुख खान उनसे आर्यन खान को छुड़ाने के लिए बार-बार विनती कर रहे थे।
अब शाहरुख खान और समीर वानखेड़े के बीच हुई चैट वायरल हो रही है। यह चैट आर्यन खान की गिरफ्तारी के दौरान का है। इस चैट में शाहरुख खान समीर वानखेड़े से कहते हैं कि वो पिता की हैसियत से बात कर रहे हैं। उन्होंने समीर वानखेड़े से गुजारिश की कि मेरे बेटे आर्यन को जेल में ना रखा जाए। जेल में रखने से वो टूट जाएगा। शाहरुख इस चैट में कानून के तहत पूरा सहयोग करने की बात कर रहे हैं।

