रूद्रप्रयाग। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ मंदिर में पूजा की और पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण किया।
मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरे परिसर को एक नया स्वरूप देने का काम किया है और भव्य-दिव्य केदार बनाया है। यहां पर जो काम करना कठिन चुनौती हुआ करता था, उसको मास्टर प्लान बनाकर बाबा केदार का भव्य निर्माण हुआ…रोपवे का काम पूरा होते ही यहां पर यात्रियों की संख्या और सुविधा दोनों बढ़ जाएंगी।
आज से 10 वर्ष पूर्व श्री केदारनाथ धाम को भयावह प्राकृतिक त्रासदी ने अपनी चपेट में ले लिया था, जिसकी वजह से अनेक श्रद्धालु व स्थानीय लोग काल-कवलित हो गए। आपदा में अपने प्राणों को गंवाने वाले सभी पुण्यात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि ! pic.twitter.com/3CVdqT9eur
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 16, 2023

