Sony TV के रोमांस ड्रामा ‘बरसातें – मौसम प्यार’ का के साथ 6 साल बाद टीवी पर लौट रहे हैं कुशाल टंडन

नई दिल्ली। कुशाल टंडन के फैंस का इंतज़ार खत्म हुआ! यह एक्टर जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के आगामी रोमांटिक ड्रामा ‘बरसातें – मौसम प्यार का’ में नज़र आएंगे। एक न्यूज़रूम के इर्द-गिर्द रची गई यह लव स्टोरी दो ज़िद्दी लोगों के टकराव की कहानी है, जिनमें से एक है रेयांश और दूसरी है आराधना। दोनों ही खुद को जज़्बातों के भंवर में पाते हैं। एक जबर्दस्त मानसून रोमांस दिखाने जा रहे इस शो को बालाजी टेलिफिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है, जिसमें कुशाल टंडन आकर्षक रेयांश लांबा का रोल निभाते नजर आएंगे। इस शो के पहले टीज़र ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है, जहां सभी टीवी पर 6 साल के अंतराल के बाद कुशाल की वापसी को लेकर रोमांचित हैं। अपने डैशिंग लुक और शानदार रोल्स के साथ दर्शकों का दिल चुराने वाले कुशाल टंडन अब रेयांश लांबा के किरदार में जान डालेंगे। रेयांश एक न्यूज़ चैनल के मालिक हैं और एक महत्वाकांक्षी, दिलकश और बेहद आकर्षक आदमी है। लड़कियां रेयांश जैसे लड़कों पर फिदा हो जाती हैं, जो दिल तोड़ने के लिए मशहूर है।

‘बरसातें – मौसम प्यार का’ में रेयांश के किरदार में वापसी करने को लेकर एक्टर कुशाल टंडन कहते हैं, “टेलीविजन मेरे दिल में बसा है और यह हमेशा रहेग। मैं ‘बरसातें – मौसम प्यार’ का के साथ वापसी करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं, जो एक दिलकश रोमांटिक ड्रामा है। इसमें दो इंसानों की इच्छाओं का टकराव दिखाया गया है, जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं और इससे भावनाओं का सैलाब आता है। मैं हमेशा ऐसे रोल्स पसंद करता हूं, जो अलग हों, कुछ ऐसे जो कन्विंसिंग हों और यश का किरदार बिल्कुल वैसा ही है, जिसके चलते मैंने इस शो के लिए हां की। रेयांश अपने दिलकश अंदाज़ और आकर्षक व्यक्तित्व से लड़कियों का दिल चुरा लेता है और बड़ी सफाई से समाज के तौर-तरीकों को नजरअंदाज़ कर देता है। एक न्यूज़ चैनल के मालिक के रूप में वो हमेशा काम में डूबा रहता है और उसका काम करने तरीका का इतना अनोखा है कि कभी-कभी वो लोगों को घमंडी मालूम होता है। वो जज़्बातों से दूर रहता है और इसी वजह से औरतों के साथ उसका रवैया थोड़ा रुखा रहता है। ये कहानी बड़ी खूबसूरती से गढ़ी गई है, जिसमें रेहान और आराधना के रास्ते टकराते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि किस तरह उनकी शुरुआती नोकझोंक आगे चलकर प्यार में बदल जाती है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.