स्काईस्कैनर की रिपोर्ट ने खुलासा किया कि यात्री हैं समझदारः 47 प्रतिशत भारतीय आकर्षक डील्स के लिए अपना यात्रा कार्यक्रम बदलने को हैं तैयार

नई दिल्ली। ग्लोबल ट्रैवल मार्केटप्लेस, स्काईस्कैनर ने आज अपनी ‘ट्रैवल इन फोकस’ रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में बजट के लिए जागरुक यात्री ज्यादा किफायती जगहों पर जाने के लिए खुले दिल से यात्रा कर रहे हैं। स्काईस्कैनर के प्रोप्रायटरी सर्च एवं बुकिंग डेटा और कंज़्यूमर व्यवहार के अध्ययन के साथ इस रिपोर्ट में भारत में यात्रा के लिए लोगों के रूझान का खुलासा किया गया है।

इस रिपोर्ट में सामने आया कि भारतीय जागरुक यात्री (47 प्रतिशत) हैं, जो यात्रा की बेहतर डील्स के लिए अपने यात्रा कार्यक्रम को बदलने के लिए तैयार हैं। अंतर्राष्ट्रीय छुट्टियों के मामले में भारतीय (35 प्रतिशत) ऐसे स्थान पर जाना पसंद करते हैं, जो कम महंगा हो या फिर साल में किसी और समय पर (33 प्रतिशत) यात्रा करना पसंद करते हैं। इसके अलावा भारतीय यात्री अच्छे प्लानर होते हैं, जिनमें से 72 प्रतिशत अपनी यात्रा पूरी योजना बनाकर करना पसंद करते हैं। इससे इस बात को बल मिलता है कि भारतीय छुट्टियाँ मनाने के लिए कम मूल्य में अच्छी जगह की तलाश करते हैं।

इन खुलासों के बारे में मोहित जोशी, स्काईस्कैनर ट्रैवल ट्रेंड्स एंड डेस्टिनेशन एक्सपर्ट ने कहा, ‘‘पिछले कुछ सालों में हमारे द्वारा यात्रा करने के तरीके में परिवर्तन आ गया है, लेकिन छुट्टियों पर जाने की इच्छा अभी भी बहुत ज्यादा है। स्काईस्कैनर ने यात्रियों को अपने बजट में दुनिया घूमना संभव बना दिया है। यह अपने प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जगहों की तुलना और मूल्यों में पारदर्शिता प्रदान करता है। अच्छी जगह तलाशने का एक आसान तरीका है कि सर्च टूल में ‘हर जगह’ डाल दिया जाए, जिसके बाद यात्री के स्थान के आधार पर जगहों का परामर्श दिया जाता है, और मूल्य के आधार पर उनकी सूची सामने आ जाती है। इस तरह से आप किफायती जगहों को आसानी से खोज सकेंगे।’’

सर्वे के अन्य मुख्य परिणामः

चेज़िंग क्रिकेटः क्रिकेट का भारतीयों के हृदय में एक विशेष स्थान है। लगभग 75 प्रतिशत भारतीयों ने बताया कि वो लाईव क्रिकेट मैच देखने के लिए अपनी यात्रा का बजट बढ़ाने को तैयार हैं। आगामी 2023 क्रिकेट वल्र्ड कप भारत में हो रहा है, इसलिए इस साल अक्टूबर में इसके एक मेजबान शहर, अहमदाबाद के लिए भारत में सर्च पहले से ही 46 प्रतिशत बढ़ चुकी है। मजबूत मांग के बावजूद स्काईस्कैनर पर मूल्यों से पता चलता है कि जून 2023 के लिए जून 2022 की तुलना में मुंबई से अहमदाबाद के लिए उड़ानें 36 प्रतिशत कम हैं।

स्लो ट्रैवलिंग गुरुः 2023 में भारतीय यात्री धीमी यात्रा करना चाहते हैं। तेज गति की यात्रा करने वालों (46 प्रतिशत) के मुकाबले ज्यादातर यात्री (46 प्रतिशत) ज्यादा संलग्न करने वाली धीमी यात्रा करना चाहते हैं। एक बार में ज्यादा से ज्यादा जगहों पर घूमने की बजाय यात्री एक स्थान पर ज्यादा समय बिताना चाहते हैं, और वहां की स्थानीय संस्कृति को करीब से देखना चाहते हैं। स्काईस्कैनर के आँकड़ों के मुताबिक, साल 2023 के लिए रिडायरेक्ट डेटा के आधार पर घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्थानों, दोनों में 38 प्रतिशत भारतीय एक जगह की यात्रा पर 1 माह से ज्यादा समय बिताते हैं, जो सिंगापुर (3 प्रतिशत) और दक्षिण कोरिया (8 प्रतिशत) की तुलना में काफी ज्यादा है ।

पर्पज़फुल वोयेजर्सः आज यात्री उद्देश्य लेकर यात्रा करना पसंद करते हैं और अपनी यात्रा के अनुभवों को विशेष गतिविधियों पर केंद्रित रखते हैं। आधे से ज्यादा भारतीय (55 प्रतिशत) भारत में उद्देश्यपूर्ण यात्रा करने की योजना बना रहे हैं ताकि वो स्कुबा डाईविंग, गोल्फ, योगा, या वैलनेस रिट्रीट का आनंद ले सकें। हर दो में से एक भारतीय अगले 6 महीनों में किसी पवित्र स्थल की यात्रा करने की योजना बना रहा है।

भारतीय यात्रियों द्वारा महत्वपूर्ण बताई गई यात्रा की हर पसंद के लिए मोहित निम्नलिखित नुस्खे बता रहे हैं, जो तेजी से अच्छी डील पाने में मदद करेंगेः

‘होल मंथ’ सर्च टूल द्वारा आप फौरन सस्ती फ्लाईट देख सकते हैं, और अपने लिए उपयुक्त डील चुन सकते हैं। अपने जाने के दिन से एक दिन पहले या बाद में यात्रा करें, सप्ताह के कम मांग वाले दिनों में यात्रा करना हमेशा सस्ता होता है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.