नई दिल्ली। अमेजन इंडिया अपने 2-दिन के सेलिब्रेशन प्राइम डे 2023 के साथ तैयार है, जहां हमारे प्राइम मैंबर्स ‘डिस्कवर जॉय’ का भरपूर आनंद उठाएंगे। यह शॉपिंग प्रोग्राम 15 जुलाई, रात 12 बजे से शुरू होगा और 16 जुलाई, रात 11.59 बजे तक चलेगा। आइए घर पर आराम से बैठकर ब्लॉकबस्टर मनोरंजन का आनंद उठाइये, साथ ही जी भर कर खरीदारी कीजिए। प्राइम डे के दौरान अमेजन अपने प्राइम मैंबर्स को सभी कैटेगरी में शानदार डील और बड़ी बचत प्रदान करने जा रहा है। मैंबर्स चुनिंदा प्रोडक्ट पर वन डे फ्री डिलीवरी के साथ स्मार्टफोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, अप्लायंसेस, अमेजन डिवाइस, फैशन एंड ब्यूटी, होम एंड किचन, फर्नीचर, रोजमर्रा के जरूरत की चीजों आदि पर शानदार डील्स का लाभ उठा सकते हैं। यहां 15 और 16 जुलाई को प्राइम मैंबर्स के लिए शानदार डील, नए प्रोडक्ट लॉन्च, ब्लॉकबस्टर मनोरंजन के साथ मिलेगा और भी बहुत कुछ है। इसके अलावा चुनिंदा वस्तुओं पर वन डे फ्री डिलीवरी के कीजिए बड़ी बचत। नोएडा के सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ माल के स्नो वर्ल्ड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अमेजन इंडिया ने अपने दो दिन के सेलिब्रेशन प्राइम डे-2023 में उपलब्ध डील्स और लॉंच की घोषणा की.
इस बार प्राइम डे पर ग्राहक भारत में अब तक की हमारी सबसे तेज़ स्पीड का आनंद ले सकेंगे। भारत के 25 शहरों से ऑर्डर करने वाले प्राइम मैंबर्स अपने ऑर्डर की उसी दिन या अगले दिन डिलीवरी का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही अधिकांश टियर II शहरों से खरीदारी करने वाले प्राइम मैंबर्स को 24 से 48 घंटों के भीतर प्राइम डे डिलीवरी प्राप्त होगी।

