प्रियल भारद्वाज बनीं महिला मोर्चा की महामंत्री


नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कई मोर्चे के नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष श्रीमती रिचा पांडेय मिश्रा को बनाया गया है। वहीं, मोर्चा की प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी श्रीमती प्रियल भारद्वाज को दी गई है। इससे पहले वे प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में अपने कर्तव्य का निर्वहन कर चुकी हैं।
महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री की घोषणा के बाद श्रीमती प्रियल भारद्वाज ने कहा कि हर दायित्व पहले से अधिक जिम्मेदारी लेकर आता है। हमें इस बात की बेहद खुशी है कि भाजपा का प्रदेश नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा जताया है। मैं पहले से अधिक लगन और सच्ची निष्ठा से समाजसेवा का काम करती रहूंगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बीते 9 वर्षों में महिलाओं के हितों-अधिकारियों के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने काम किया है, इतिहास में इससे पहले नहीं हुआ था। हम सभी महिलाओं को यह गर्व हो रहा है कि हम मोदी युग में है। और हमें, उनकी क्षत्रछाया में समाज और देश के लिए काम करने का अवसर मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.