सोनी सब के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए

नई दिल्ली।  जैसे-जैसे हम भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के भव्य उत्सव के करीब पहुंच रहे हैं, यह हमारे लिए महत्वपूर्ण अवसर है कि हम अपने राष्ट्र की उल्लेखनीय यात्रा और हमें एक साथ बांधने वाले आदर्शों पर विचार करें। स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के दिल में एक खास जगह रखता है, यह कठिनाई से पाई गई उस स्वतंत्रता का प्रतीक है, जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयासों से हासिल हुई थी, और जो भारतीय सेना के अदम्य साहस से आज तक सुरक्षित है। इस दिन, हम उनके बलिदानों का सम्मान करते हैं, उनके दृढ़संकल्प को श्रद्धांजलि देते हैं और हमारे विविध राष्ट्र को परिभाषित करने वाली एकता का जश्न मनाते हैं।राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति के इस दिन का जश्न मनाने के लिए, सोनी सब के पसंदीदा शो के प्रमुख कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और उस दिन के लिए अपनी योजनाओं पर अपने विचार साझा किया:

 

वंशज में परिवार के मुखिया भानुप्रताप की भूमिका निभाने वाले पुनीत इस्सर कहते हैं, बचपन से ही, स्वतंत्रता दिवस मेरे मन, आत्मा और हृदय में बसा हुआ है। जब भी मैं किसी को राष्ट्रगान गाते हुए या कोई देशभक्ति का गीत बजते हुए सुनता हूं, तो इससे मुझे एकता की भावना मिलती है। मेरा मानना है कि यह दिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के अपार बलिदानों और भारतीय सेना के अटूट समर्पण की निरंतर याद दिलाता है। इस दिन, मैं अपने परिवार के साथ समय बिताने की योजना बनाता हूं, जिसके साथ ही हमारी स्वतंत्रता के लिए आभार व्यक्त करता हूं और ऐसे वार्तालापों में सम्मिलित होता हूं जो हमें हमारे विविध राष्ट्र में एकता और सद्भाव के महत्व की याद दिलाते हैं।

 

 

दिल दियां गल्लां में दिलप्रीत का किरदार निभाने वाले पंकज बेरी कहते हैं, स्वतंत्रता दिवस यह याद दिलाता है कि आज हमें जो आज़ादी मिली है, उसका कारण इसके लिए किए गए बलिदान हैं, और इससे मुझे भारतीय होने पर बहुत गर्व होता है। मेरे बचपन में, मैं सफेद पोशाक पहनने और अपने शिक्षकों और स्कूल के दोस्तों के साथ इस दिन का जश्न मनाने के लिए उत्साहित रहता था। यह उन लोगों को सलाम करने का समय है जिन्होंने हमारी आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, और हमें यह याद रखना होगा कि हमें अपनी आज़ादी को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। आइए इस भावना को केवल इस दिन, बल्कि हर दिन आगे बढ़ाएं, और हम एकजुट और संपन्न राष्ट्र की आकांक्षाओं के अनुरूप भविष्य को आकार दें।

 

वागले की दुनिया के श्रीनिवास की भूमिका निभा रहे अंजन श्रीवास्तव कहते हैं, स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए बेहद गौरवभरा और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की बहादुरी को श्रद्धांजलि देने का दिन है। यह उन बहादुर विभूतियों के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया है। उनके बलिदानों के कारण ही हम एक स्वतंत्र देश में रह रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराना मेरे बचपन की सबसे महत्वपूर्ण यादों में से एक है, और हमारे लिए उत्सव का सबसे अच्छा हिस्सा अपनी यूनिफॉर्म में छोटे झंडे लगाना था। ये मेरे बचपन की कुछ सबसे प्यारी यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।

 

वागले की दुनिया में राजेश की भूमिका निभाने वाले सुमीत राघवन कहते हैं, स्वतंत्रता दिवस मुझे अपनेपन और देशभक्ति की भावना से भर देता है। यह हमें अपने इतिहास को याद करने और आशा के साथ आगे बढ़ने का अवसर देता है। मैं अपने बच्चों के साथ ध्वजारोहण समारोह में शामिल होना और उनसे इस दिन के महत्व पर चर्चा करना चाहता हूं। वे हमारे देश का भविष्य हैं, और हमें उनमें अपने राष्ट्र के प्रति गर्व की भावना पैदा करनी चाहिए, उन्हें भारत के इतिहास से अवगत कराना चाहिए और उन्हें अच्छा, जिम्मेदार और सामाजिक रूप से जागरूक नागरिक बनाना चाहिए। हर नागरिक को देश की प्रगति और खुशहाली में योगदान देना चाहिए।

 

वंशज में धनराज की भूमिका निभाने वाले गिरीश सहदेव कहते हैं, स्वतंत्रता दिवस हमारी आज़ादी की कद्र करने, जिसका हम आज आनंद ले रहे हैं, और अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सलाम करने का समय है। यह एक राष्ट्र के रूप में साथ आने और विविधता का जश्न मनाने का दिन है, जो भारत को अद्वितीय बनाता है। इस साल, मैं समाज की बेहतरी में योगदान देने वाली और हमें अपने देश के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी की याद दिलाने वाली गतिविधियों के लिए वॉलंटियर करने की योजना बना रहा हूं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.