डॉक्टर के अनोखे जवाबों से अमिताभ बच्चन को क्यों आई हंसी?

नई दिल्ली।सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ‘कौन बनेगा करोड़पति’ वाकई भारत का फैमिली गेम रहा है, जिसमें जवान और बूढ़े, सभी अपने घरों में आराम से एक साथ यह शो देखते और इसे खेलते भी हैं। ज्ञान की शक्ति से अपना जीवन बदलने की इच्छा रखने वाले प्रतियोगियों का स्वागत करते हुए, इस रियलिटी क्विज़ शो का 15वां सीज़न भारत में चल रही बदलाव की भावना को दर्शाता है। दिल छू लेने कहानियों से लेकर यादगार पलों तक, हॉटसीट पर सबकुछ देखने को मिला, लेकिन इस वीकेंड हरियाणा के कंटेस्टेंट अभिषेक गर्ग हॉटसीट पर कुछ गुदगुदाने वाली हंसी और अजीबोगरीब जवाब लेकर आएंगे।

एक अनोखा 26 वर्षीय डॉक्टर, जो यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा है, वो डॉक्टरों के परिवार में थोड़ा हटकर हो सकता है! अभिषेक की परवरिश किसी मेडिकल के चमत्कार से कम नहीं है, जिसमें डॉक्टर मां-बाप के अलावा एक बहन है जो मेडिकल की पढ़ाई कर रही है, और उनके रिश्तेदार भी डॉक्टर हैं। परिवार का ये तालमेल इस हद तक पहुंच गया कि अभिषेक, जो स्वयं एक सामान्य चिकित्सक हैं, अपने पिता को दवा लिखते थे, जो पुष्टि के लिए अपने भाई से इसकी जांच कराते थे। अपना रास्ता खुद बनाने की उम्मीद में अभिषेक ने यूपीएससी परीक्षा पर अपना ध्यान लगाया, जिनका लक्ष्य एक खास तरीके से अपनी मेडिकल पृष्ठभूमि को सार्वजनिक सेवा के साथ जोड़ना था। जब होस्ट अमिताभ बच्चन ने उनकी शादी की संभावनाओं के बारे में पूछा, तो अभिषेक ने मजाक-मजाक में बताया किस तरह उनके लिए उनकी मां लड़की ढूंढने में लगी हैं।

इस बीच अभिषेक बड़ी चालाकी से अपने रोमांटिक रहस्यों पर पर्दा डालने में कामयाब रहे। गर्लफ्रेंड रखने के बारे में श्री अमिताभ बच्चन के जिज्ञासु सवाल पर, अभिषेक ने बड़ी होशियारी से जवाब देते हुए कहा, “मैं न हां कहूंगा, न ही ना कहूंगा”, और यह सुनकर चारों तरफ हंसी के ठहाके गूंज उठे। शो में 50 लाख रुपए की प्रतिष्ठित पुरस्कार राशि जीतने का दावा करते हुए, अभिषेक ने बड़ी खुशी से अपनी योजनाएं साझा करते हुए कहा, “मेरे कुछ सपने हैं जिन्हें मैं पूरा करना चाहता हूं, और यह राशि मुझे ऐसा करने में मदद करेगी। मैं अपने परिवार का  होम लोन चुकाकर इसकी शुरुआत करूंगा और फिर समझदारी से अपने भविष्य के लिए निवेश करूंगा। मेरी सारी मेहनत रंग लाई है, और मुझमें उम्मीद जगाने के लिए मैं कौन बनेगा करोड़पति का आभारी हूं।”

 

देखिए कौन बनेगा करोड़पति – सीज़न 15, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.