महिला अधिकारों को लेकर ये कहा सोनिया गांधी ने

नई दिल्ली। नए संसद भवन में महिलाओं को आरक्षण देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से लाया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसे ऐतिहासिक बताया और कहा कि इस मेरे कार्यकाल में ही पूरा करने के लिए ईश्वर ने चुना है।

बुधवार को अपनी बात रखते हुए कांग्रेस नेता श्रीमती सोनिया गांधी ने कहा कि महिला अधिकारों को लेकर ये कहा सोनिया गांधी ने यह मेरी जिंदगी का मार्मिक क्षण है, पहली बार स्थानीय निकायों में स्त्री की भागीदारी तय करने वाला संविधान संशोधन मेरे जीवन साथी राजीव गांधी ही लेकर आए थे… बाद में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में कांग्रेस ने उसे पारित कराया था, आज उसका नतीजा है कि आज देश भर के स्थानीय निकायों में हमारे पास 15 लाख चुनी हुई महिला नेता हैं। राजीव गांधी का सपना अभी तक आधा ही पूरा हुआ है, इस बिल के पारित होने के साथ वह पूरा होगा। कांग्रेस पार्टी इस बिल का समर्थन करती है… मैं एक सवाल पूछना चाहती हूं देश की स्त्रियां अपनी राजनीतिक ज़िम्मेदारी का इंतजार कर रही हैं लेकिन अभी भी इसके लिए उन्हें कितने वर्ष इंतज़ार करना होगा? कांग्रेस की मांग है कि यह बिल तुरंत लागू किया जाए और इसके साथ ही जातीय जनगणना भी कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.