10 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे सांसद संजय सिंह, आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली। AAP सांसद संजय सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लाया गया। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने AAP नेता संजय सिंह को 10 नवंबर, 2023 तक आगे की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्हें ED ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जेल में बंद AAP सांसद संजय सिंह की रिहाई की मांग को लेकर पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा कार्यालय तक मार्च करने का प्रयास किया। उन्हें पुलिस ने रोका और हिरासत में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.