नई दिल्ली। मेजबान श्याम लाल कॉलेज ने दसवें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल इन्विटेशनल हॉकी टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में जीत से शुरुआत की।टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि दिल्ली यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ कॉलेजेज प्रोफ़ेसर बलराम पाणि ने किया। उनके साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की हेड, प्रोफेसर सरिता त्यागी और संजय कुमार स्वामी गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। उद्घाटन मैच में श्याम लाल कॉलेज ने मैन ऑफ द मैच आशीष सहरावत के गोल से इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस को 1-0 से हराया। महिला वर्ग में इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस ने भारती कॉलेज को 5-0 से हराया। विजेता टीम की तरफ से हेमा नेगी और पिंकी ने दो-दो गोल किए। सोमलता ने एक गोल किया। इस मैच में सोमलता को वूमेन ऑफ द प्लेयर का अवार्ड मिला। तीसरे मैच में श्याम लाल कॉलेज एलुमनी ने किरोड़ीमल कॉलेज को 6-2 से हराया। विजेता टीम की तरफ से देवेंद्र सिंह जग्गी ने दो गोल और विशाल, शशि, खगेश और प्रत्यूष सिंह जग्गी ने एक-एक गोल किए। किरोड़ीमल कॉलेज की तरफ से ध्रुव और श्रेष्ठ सागर ने एक-एक गोल किए। इस मैच में देवेंद्र सिंह जग्गी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया
Khel दसवें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में श्याम लाल कॉलेज की जीत से शुरुआत
टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि दिल्ली यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ कॉलेजेज प्रोफ़ेसर बलराम पाणि और दिल्ली विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की हेड, प्रोफेसर सरिता त्यागी।


