आज से चैत्र नवरात्र शुरु, मंदिरों में लोग कर रहे हैं पूजा अर्चना

नई दिल्ली। हिंदू नव वर्ष का आज पहला दिन है। चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गई है। देश के तमाम मंदिरों में लोग विशेष पूजा अर्चना कर रहे हैं। हर मंदिर में इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मीनाक्षी अम्मन मंदिर में दर्शन किए। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बीकानेर के करणी माता मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। बीकानेर के करणी माता मंदिर में चूहों को भोग लगाने की मान्यता है।

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। अयोध्या के बड़ी देवकाली माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। छोटी देवकाली मंदिर के पुजारी अजय त्रिवेदी ने बताया कि आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि में छोटी देवकाली मंदिर में सुबह से ही भक्त दर्शन पूजन कर रहे हैं। धार्मिक ग्रंथो में इस नवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है। नवरात्रि में माता रानी को प्रसन्न करने के लिए व्रत किया जाता है। 9 दिन का नवरात्र होता है और आज पहला दिन है छोटी देवकाली मंदिर माता सीता की कुलदेवी का मंदिर है। नवरात्रि के मौके पर इस मंदिर में आसपास के जिलों की श्रद्धालु भी पहुंचते हैं और अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं।

लुधियाना के देवी दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। विक्रम संवत् 2081 प्रतिपदा दिन मंगलवार चैत्र नवरात्र व्रत का प्रथम दिन है। इसकी प्रथम आराध्या देवी माता शैलपुत्री हैं। माता का यह रूप अनेकानेक नामों से लोक प्रसिद्ध है।

मान्यता है कि नौ देवियों को प्रिय भोग लगाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। सती, पार्वती, दुर्गा, उमा, अपर्णा, गौरी, माहेश्वरी, शिवांगी, शुभांगी, पर्वतवासिनी। पूर्व जन्म में इनके पिता राजा दक्ष थे। राजा दक्ष ने प्रजेश होने पर यज्ञ किया, परन्तु अपने दामाद शिव को निमंत्रित नहीं किया। सती भगवान शंकर की स्वीकृति के बिना पिता के यहां चली गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.