रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, खूब लगे मोदी-मोदी के नारे

दिल्ली/कर्नाटक। लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सियासी लड़ाई और दिलचस्प होती जा रही है। भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ कर्नाटक की सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत खुद कर्नाटक में प्रचार का जिम्मा संभाले हुए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने कारवार में भाजपा प्रत्याशी विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के समर्थन में रोड शो किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीट पर एक बार फिर कमल खिलेगा। कर्नाटक के मतदाताओं के प्यार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी 400 पार सीटें जीतेगी। प्रमोद सावंत ने यहां अबकी पार 400 पार का नारा भी लगाया।

कारवार में गोवा मुख्यमंत्री का रोड शो देखने अपार जनसमूह उमड़ा। मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े रहे। जन समूह मोदी-मोदी के नारे लगाता रहा। युवाओं से लेकर महिलाओं तक ने चेहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाया हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.