सिंगापुर टूरिज्म बोर्ड (एसटीबी) ने गर्मियों की छुट्टियों में सिंगापुर की यात्रा के लिए शानदार ऑफर्स की घोषणा

नई दिल्ली। सिंगापुर की हमेशा से भारतीयों के दिल में खास जगह रही है। यहां पूरे परिवार के आकर्षण के लिए कुछ न कुछ है जहां आकर आपको कई यादगार अनुभव मिलेंगे। महामारी के बाद इस द्वीपों के शहर (आयलैंड सिटी) का विकास लगातार हो रहा है। यह देश घूमने-फिरने के शौकीनों के शरीर, मन और दिमाग को तरोताजा करने के लिए कई यादगार लम्हे उन्हें ऑफर करता है, जो पूरी तरह से “मेड इन सिंगापुर” है। इस तरह की मौजमस्ती आप केवल सिंगापुर आकर ही कर सकते हैं। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने के साथ अलग-अलग परिवार अलग-अलग जगहों की यात्रा कर यादगार लम्हों को सहेजने के लिए बेताब हैं। सिंगापुर टूरिज्म बोर्ड (एसटीबी) ने सिंगापुर एयरलाइंस ग्रुप, सैंटोसा डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन और मंडई वाइल्ड ग्रुप के साथ साझेदारी में “फैमिली प्लेडेट्स, मेड इन सिंगापुर” कैंपेन लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत इन गर्मियों में इस डेस्टिनेशन के जादू को फिर से तलाशने के लिए यात्रा पर खास डील ऑफर कर परिवारों को सिंगापुर घूमने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

इस कैंपेन के तहत मंडई वाइल्डलाइफ ग्रुप मंडई वाइल्फलाइफ रिजर्व में स्थित चार वाइल्डलाइफ पार्कों में एक पार्क, पक्षियों के आशियाने बर्ड पैराडाइज, नाइट सफारी, रिवर वंडर्स और सिंगापुर जू में बच्चों के प्रवेश पर 50 फीसदी की आकर्षक छूट प्रदान कर रहा है। परिवार मंडई वाइल्ड रिजर्व में आकर जबर्दस्त रोमांच महसूस कर सकते हैं। एशिया के सबसे बड़े बर्ड पार्क में एक, बर्ड पैराडाइज, में तरह-तरह के खूबसूरत रंग-बिरंगे पक्षियों की दुनिया में पहुंच सकते हैं। यहां उन्हें 500 से 4000 प्रजातियों के पक्षी मिलेंगे। वह यहां पक्षियों के आठ बड़े-बड़े पिंजरे देख सकते हैं, जिससे दुनिया भर में पक्षियों के अलग-अलग आवासों की झलक मिलती है। पर्यटक चाहें तो ओशन नेटवर्क एक्सप्रेस पेंगुइन कोव में जमीन और पानी में रहने वाले पेंगुइन के आकर्षक बर्ताव और उनकी अठखेलियों को देख सकते हैं। मेहमान इन करिश्माई पशुओं को करीब से देखने के लिए सिंगापुर जू में जा सकते हैं। वह यहां फीडिंग सेशन में सफेद गैंडों और जिराफ को अपने हाथ से चारा खिला सकते हैं। दुनिया के पहले नाइट जू, नाइट सफारी में वह रात के समय घूमने वाले जानवरों के रहस्य से भरपूर संसार से रूबरू हो सकते हैं। इसके अलावा वह रिवर वंडर्स में शांति और मन के सुकून की खोज कर सकते हैं। यहां बड़ी-बड़ी प्रतिष्ठित नदियों और मीठे और ताजे पानी के झरनों के आकर्षक संसार की तलाश कर सकते हैं।

सेंटोसा में भारतीय पर्यटक सेंसरीस्केप देख सकते हैं। यह रेगिस्तान के बीच 30,000 वर्गफीट का हरित प्रदेश है। यहां कुदरत, डिजाइन और टेक्नोलॉजी का अद्भुत संगम देखा जा सकता है। यह इंद्रियों को तरह-तरह के अनुभव प्रदान करने वाली यात्रा होगी जो जगह पर्यटकों की विभिन्न इंद्रियों को तृप्त कर उन्हें एक अनोखे संसार में ले जाएगी। सेंटोसा सेंसरीस्केप सेंटोसा द्वीप के उत्तर को दक्षिण के सुनहरे समुद्र तटों से जोड़ता है, जो टूरिस्ट्स की मन और इंद्रियों को मोहित कर लेते हैं। सेंटोसा सेंसरीस्केप 350 मीटर हरा-भरा कनेक्टर है, जो आपकी कल्पना सहित सभी छह इंद्रियों को शामिल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है । यहां पर्यटकों की छहों इंद्रियों को जगाने के लिए कुदरत, वास्तुकला और तकनीक का मिश्रण दिखाई देता है। यहां आकर परिवार सेंटोसा द्वीप के अन्य आकर्षणों से रूबरू हो सकते हैं, जिनमें सिंगापुर का यूनिवर्सल स्टूडियो, हाइप ड्राइव, ट्रिकी म्यूजियम, सिंगापुर का मैडम तुसाद संग्रहालय और स्काई लाई ल्यूज शामिल हैं। मेहमान सिलोसो, तेंजोंग और पालवान के विभिन्न समुद्री तटों पर मन को सुकून पहुंचाने वाला दिन बिता सकते हैं। इसके अलावा पर्यटकों फन डिस्कवरी पार्क और फूड डिस्कवरी पास से यहां दो द्वीपों में मुफ्त प्रवेश की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए सेंटोसा एक्सप्रेस या सेंटोसा गेटवे पर उन्हें क्यूआर कोड स्कैन करना होगा, जिसके बाद वह 80 आकर्षक गतिविधियों तक बिना किसी परेशानी के पहुंच सकते हैं।

इसके अलावा इस कैंपेन के तहत सिंगापुर एयरलाइंस अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता और मुंबई से प्लेन के इकोनॉमी, प्रीमियम इकोनॉमी और बिजनेस क्लास के साधारण किराए पर 25 फीसदी की छूट प्रदान करेगा। इसके अलावा 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इकोनॉमी और प्रीमिसम इकोनॉमी क्लास के किराए पर 25 फीसदी की अतिरिक्त छूट हासिल की जा सकती है। मई से अक्टूबर 2024 के बीच सिंगापुर की यात्रा करने के लिए इन ऑफर का लाभ 5 जून 2024 तक उठाया जा सकता है। स्कूट द्वारा मई से नवंबर 2024 के बीच अमृतसर, कोयंबटूर, त्रिवेंद्रम, तिरुचिरापल्ली और विशाखापटनम से सिंगापुर की यात्रा करने पर 15 मई 2024 तक फ्लाइट की बुकिंग कराने पर एक तरफ के किराये पर छूट का ऑफर दिया जायेगा।।

सिंगापुर टूरिज्म बोर्ड में भारत, मध्यपूर्व और अफ्रीका के क्षेत्रीय निदेशक श्री मार्कस टेन ने कहा, “अब हमने गर्मियों में सिंगापुर की यात्रा के लिए पर्यटकों को प्रोत्साहित करने के लिए समर प्रमोशन कैंप लॉन्च किया है। हम “फैमिली प्लेडेट्स, मेड इन सिंगापुर” पहल के माध्यम से दर्शकों को सिंगापुर के जादू को महसूस करने के लिए परिवारों को यहां की यात्रा के लिए निमंत्रण देकर काफी उत्साहित हैं। मेहमानों को पसंद आने वाले विभिन्न ऑफर्स और कई तरह के आकर्षण प्रदान करने के पीछे हमारा उद्देश्य अलग-अलग परिवारों को विभिन्‍न यादगार पलों को सहेजने के काबिल बनाना है। सिंगापुर जिंदादिली से भरपूर ऐसा डेस्टिनेशन है, जिसकी खूबसूरती की फिर से कल्पना कर रोमांच महसूस किया जा सकता है। हम भारतीय परिवारों का सिंगापुर में गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए बेताब है, जिससे वह इस शहर के सारे आकर्षणों से रूबरू हो सके और उसका जी भरकर मजा उठा सकें।’’

सेंटोसा डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन में बिजनेस एंड एक्सपीरियंस डिवेलपमेंट के डिविजनल डायरेक्टर श्री च्यू टियोंग हेंग ने कहा , “हम सेंटोसा के दिल में लॉन्च किए गए नए सेंसरीस्केप के जादू का लुत्फ उठाने के लिए भारतीय पर्यटकों को सिंगापुर आने का गर्मजोशी से भरा न्योता दे रहे हैं। दिल में बस जाने वाले इस अनुभव से उनकी इंद्रियां जागृत होंगी। यहां वह एक साथ कुरदत, वास्कुला और आधुनिक तकनीक का मजा उठा सकते हैं। सेंटोसा के फन डिस्कवरी पार्क से वे रोमांचक दुनिया में प्रवेश कर सकते हैं, जहां उन्हें 80 गतिविधियों तक पहुंच हासिल होगी। इसके अलावा वे सेंटोसा के लजीज फूड आइटम्स और ड्रिंक्स का मजा उठा सकते हैं और हैरतअंगेज अनुभव कर सकते हैं।“

मंडई वाइल्डलाइफ ग्रुप के चीफ सेल्स और मार्केटिंग ऑफिसर सुश्री जीन चोई ने कहा, “हम यह जानते हैं कि परिवार के साथ फुर्सत के खूबसूरत लम्हे बिताने का समय कितना कीमती होता हैं। हम अलग-अलग पीढ़ियों के भारतीय परिवार को सिंगापुर आकर हमारे वाइल्ड लाइफ पार्क में अपनी खास यादों और जीवन भूर न भूलने वाले पलों को सहेजने का मौका देकर बेहद उत्साहित हैं। हम यहां बच्चों के प्रवेश पर अतिरिक्त विशेष छूट देकर बेहद खुश हैं। इससे भारतीय पर्यटक अपने बच्चों के साथ मंडई वाइल्डलाइफ रिजर्व में आकर कुदरत के तरह-तरह के रूपों और वन्य जीवों के संसार को करीब से देख सकते हैं, नए अनुभवों को संजो सकते हैं, नई बातें सीख सकते हैं और पशुओं के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं।’’

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.