नई दिल्ली/दरभंगा। दिल्ली से दरभंगा (SG 486) जा रहे SpiceJet के यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच एक घंटे से अधिक समय तक बिना एयर कंडीशनिंग (AC) वाले विमान के अंदर इंतजार करना पड़ा, जिससे कई यात्रियों की तबीयत खराब हो गई।
स्पाइसजेट के यात्री रोहन कुमार ने बताया, “मैं SpiceJet से दिल्ली से दरभंगा जा रहा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन के बाद, उन्होंने एक घंटे तक एयर-कंडीशनिंग (AC) चालू नहीं किया… अंदर (फ्लाइट) का तापमान 40 डिग्री था। यात्रियों को परेशानी हो रही थी। जब फ्लाइट ने उड़ान भरी, तब एयर-कंडीशनिंग (AC) चालू किया गया…”
ऐसा नहीं है कि SpiceJet की नाकामियां पहली बार सामने आई है। दरभंगा रूट पर आए दिन देरी से विमान का परिचालन होना आम बात हो गई। आज की घटना से एक दिन पहले यानी 18 जून को भी दरभंगा से दिल्ली के लिए स्पाइसजेट की उड़ान करीब 2 घंटे की देरी से चली है। कई बार दरभंगा एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के कर्मचारियों की बदतमीजी की घटना भी सामने आई है।

