दरभंगा/पटना। हाल के वर्षों में मिथिला के लोगों को उनकी जमीन जायदाद को लेकर कई प्रकार की दिक्कतें आ रही है। जो लोग अपने गांव से बाहर शहरों और महानगरों में रहते हैं, उनके साथ समस्याएं अपेक्षाकृत अधिक है। इन्हीं समस्याओं को लेकर लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास के युवा राष्ट्ीय उपाध्यक्ष डॉ विभय कुमार झा ने बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल से मुलाकात की।
पटना में हुई सरकार के मंत्री से मुलाकात के बारे में डॉ विभय कुमार झा ने बताया कि अपने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल से मुलाकात की। हमारे परिवार से उनका पुराना नाता रहा है। हमने मुलाकात में मिथिला के लोगों की जमीन आदि को लेकर हो रही समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री जी ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से बात करने को कहा है।
इससे पहले डॉ विभय कुमार झा की ओर से मंत्री जी को मिथिला की परंपरा अनुसार पाग एवं मधुबनी चित्रकारी किये दोपटा से सम्मानित किया गया। डॉ झा ने बताया कि हमारी टीम जल्द ही गांवों की समस्याओं को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयारी करेगी, जिससे हम मंत्री महोदय को सौंपेंगे।

