नई दिल्ली। भारत के प्रमुख फ्रैग्रेंस ब्रांड्स में से एक, आईटीसी इंगेज ने हाल ही में अपनी ‘‘सेंट्स एंड सेंसेज़’’ ईवेंट में चंडीगढ़ के निवासियों को सेंट्स का एक यादगार अनुभव प्रदान किया। यह संध्या कार्यक्रम मेहमानों को परफ्यूम की दुनिया के एक खुशनुमा सफर पर ले गया। व्यक्तिगत अभिव्यक्ति में सेंट के महत्व को पहचानते हुए आईटीसी इंगेज़ अपनी प्रीमियम परफ्यूम रेंज में अनेक फ्रैग्रेंस पेश करता है। फ्लोरल से लेकर सिट्रस नोट्स और आधुनिक फूजेर, स्पाईसी एवं अन्य सेंट्स के साथ इस संग्रह में हर मूड और अवसर के अनुरूप एक फ्रैग्रेंस है।
इंगेज वेरोना और इंगेज इंडिगो स्काईज़ रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बने हैं, जबकि इंगेज़ फैंटेसिया और इंगेज़ एम्बर ह्यूज़ शाम का समाँ बना देते हैं। अगर अद्वितीय और बहुउपयोगी विकल्प चाहिए, तो आईटीसी इंगेज़ का पहला जेंडर-फ्री फ्रैग्रेंस वन सोल लगाएं, जो दिन और रात हर अवसर के लिए उपयुक्त है। विस्तृत फ्रैग्रेंस पोर्टफोलियो के प्रदर्शन के साथ ‘‘सेंट्स एंड सेंसेज़’’ ईवेंट में एक मल्टी-सेंसरी अनुभव प्राप्त हुआ। इंगेज़ ई.डी.पी फ्रैग्रेंस के जीवंत सार और हर एक सेंट के अनुरूप इस ईवेंट में स्वादिष्ट व्यंजनों और विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए बेवरेजेस का बेहतरीन मिश्रण पेश किया गया। इसके अलावा, यहाँ इंटरैक्टिव गेम्स और विशेषज्ञ जानकारी द्वारा फ्रैग्रेंस के बारे में लोगों का ज्ञान बढ़ा, और उन्हें अपने व्यक्तित्व और मूड के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ सेंट चुनने का मार्गदर्शन भी मिला।
आईटीसी इंगेज में महिला और पुरुषों के लिए मिनी गिफ्टिंग पैक्स भी पेश किए गए। चाहे विशेष अवसरों का आयोजन हो या प्रशंसा की अभिव्यक्ति, महिला और पुरुषों के लिए मिनी गिफ्टिंग पैक्स एक उत्तम विकल्प हैं। सतर्कता से तैयार किए गए इन खूबसूरत सेट्स में इंगेज फ्रैग्रेंस का सार शामिल है, जिसके कारण वो हर अवसर के लिए एक बेहतरीन उपहार हैं।
इस कार्यक्रम में यह भी समझने का मौक़ा मिला कि फ्रैग्रेंस संवेदनाओं पर कितना गहरा प्रभाव छोड़ते हैं। आगंतुक मोहक सेंट और फ्लेवर्स के दीवाने हो गए और उनकी भावनाएं जाग उठीं। यह फ्रैग्रेंस के यादगार अनुभव के साथ एक अनूठी शाम थी।

