वाराणसी। काशी तमिल संगमम 3.0 के अंतर्गत तमिलनाडु से आए पेशेवर और उद्यमी समूह के लोगों का तिलक लगाकर और फूलों की माला पहनाकर ढोल नगाणों के साथ बनारस रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया और उन पर पुष्प वर्षा भी की गई। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने स्वागत समारोह की आगवानी की।
चार दिनों में सभी डेलिगेट्स काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, नमो घाट, रामनगर, बीएचयू इसके अलावा हनुमान घाट स्थित सुब्रमण्यम भारतीजी के आवास पर भी ले जाया जाएगा। एकेडमिक कार्यक्रम के बाद सभी डेलिगेट्स महाकुंभ स्नान के लिए जायेगे। फिर वहां से अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे। वहां से लौटकर बनारस स्टेशन से
तमिलनाडु रवाना होंगे।

