नई दिल्ली। भारत की अग्रणी बिजनेस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर कंपनी टैली सॉल्यूशंस प्रा. लि. ने अपनी प्रमुख वार्षिक पहल टैली एमएसएमई ऑनर्स के पांचवें संस्करण की शुरुआत की है। चार सफल वर्षों के बाद यह पहल उन नए उद्यमियों को सम्मानित करती है जो नवाचार, कड़ी मेहनत और सामाजिक प्रभाव के माध्यम से एमएसएमई क्षेत्र को आगे बढ़ा रहे हैं। वे सभी व्यवसाय जिनका वार्षिक टर्नओवर ₹250 करोड़ से कम है और जिनके पास वैध जीएसटीआईएन है, 10 जून तक इस लिंक के माध्यम से नामांकन भेज सकते हैं: Tally Salutes Small & Medium Businesses | International MSME Day 2025इस वर्ष यह कार्यक्रम दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, अहमदाबाद और चेन्नई जैसे सात प्रमुख शहरों में आयोजित होगा, जहां जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा।पिछले चार वर्षों में टैली को 27,000 से अधिक नामांकन मिले हैं, जिनमें 1,500 से अधिक महिला उद्यमियों से थे। इस वर्ष 20,000 से अधिक प्रविष्टियाँ आने की उम्मीद है। विजेताओं को 27 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार श्रेणियाँ हैं:
वंडर वुमन, बिजनेस माएस्ट्रो, न्यूजेन आइकन, टेक ट्रांसफॉर्मर, और चैंपियन ऑफ कॉज़।

