Swiggy ने भारत की 7000 कंपनियों में शुरू किया Corporate Rewards Program, 2025 तक 15,000 कंपनियों तक विस्तार का लक्ष्य

नई दिल्ली।  भारत की अग्रणी ऑन-डिमांड सुविधा प्लेटफॉर्म Swiggy Limited ने अपने पहले Corporate Rewards Program की शुरुआत की है, जो देश भर के पेशेवरों को सुविधा, मूल्य और आनंद प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम देश की 7000 कंपनियों में पहले ही शुरू किया जा चुका है और इसे 2025 के अंत तक 15,000+ संगठनों तक पहुंचाने की योजना है। इस प्रोग्राम के तहत कंपनियों के कर्मचारी Swiggy ऐप पर अपने आधिकारिक ईमेल पते को सत्यापित कर विशेष ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। इन ऑफर्स में शामिल हैं:

  • Swiggy One सदस्यता पर विशेष छूट

  • ₹125 से ₹200 तक की छूट फूड डिलीवरी ऑर्डर्स पर

  • पार्टी ऑर्डर्स पर 20% तक की सीधी छूट

  • Swiggy Dineout पर ₹2000 तक की छूट

यह प्रोग्राम दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नोएडा, पुणे और कोलकाता सहित भारत के शीर्ष 10 कॉर्पोरेट हब्स में सक्रिय है। Swiggy के वाइस प्रेसिडेंट, दीपक मालू ने कहा, “यह प्रोग्राम पेशेवरों की जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए एक बेहतर, स्मार्ट और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करता है – चाहे वो टीम लंच हो, वीकेंड पार्टी या देर रात काम के बाद का खाना।”

यह प्रोग्राम IT, बैंकिंग, FMCG, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, एजुकेशन, हॉस्पिटैलिटी सहित 20+ उद्योगों में सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.