अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ का टीज़र इस शुक्रवार होगा रिलीज़

मुंबई।  यशराज फिल्म्स, जिसने भारतीय सिनेमा को कई यादगार रोमांटिक फिल्में दी हैं, अब एक नई प्रेम कहानी लेकर आ रही है – सैयारा। इस फिल्म का निर्देशन रोमांस शैली में माहिर निर्देशक मोहित सूरी ने किया है। मोहित सूरी और यशराज फिल्म्स की यह नई साझेदारी दर्शकों के बीच खासा उत्साह पैदा कर रही है। सैयारा से अहान पांडे बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। उनके साथ मुख्य भूमिका में होंगी अनीत पड्डा, जिन्होंने हाल ही में लोकप्रिय वेब सीरीज़ बिग गर्ल्स डोंट क्राई में अपने अभिनय से काफी सराहना पाई थी। फिल्म के निर्माता यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का टीज़र इस शुक्रवार, 30 मई को रिलीज़ किया जाएगा। इसी के साथ फिल्म के प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत होगी। रोमांस, संगीत और भावनाओं से भरपूर यह फिल्म युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

सैयारा 18 जुलाई, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्सुकता है और इसका टीज़र देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.