आंध्र प्रदेश: दवा फैक्ट्री में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत, NHRC ने लिया संज्ञान

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक दवा कंपनी के अपशिष्ट उपचार संयंत्र में जहरीली गैस लीक से दो मजदूरों की मौत और एक अन्य के घायल होने की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। यह हादसा 11 जून की रात पाली के दौरान हुआ था। आयोग ने इसे मानवाधिकार उल्लंघन की गंभीर आशंका मानते हुए आंध्र प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव और अनकापल्ली के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। उनसे दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। NHRC ने रिपोर्ट में घायल श्रमिक की स्वास्थ्य स्थिति और सभी पीड़ितों को दिए गए मुआवजे की जानकारी शामिल करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.