ISPL को मिला सलमान खान का साथ, नई दिल्ली फ्रेंचाइज़ी के मालिक बने सुपरस्टार

मुंबई। भारतीय टेनिस-बॉल टी10 क्रिकेट लीग ISPL (Indian Street Premier League) ने सीज़न 2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को नई दिल्ली फ्रेंचाइज़ी का मालिक घोषित किया है। सीज़न 2 ने 28 मिलियन से अधिक टीवी दर्शकों और 47% व्यूअरशिप ग्रोथ के साथ रिकॉर्ड तोड़ लोकप्रियता हासिल की। अब सलमान खान की एंट्री से ISPL को और ज़बरदस्त रफ्तार मिलने वाली है।ISPL की कोर कमेटी में सचिन तेंदुलकर, अशिष शेलार, मीनल अमोल काले और सूरज समत जैसे दिग्गज शामिल हैं। यह लीग भारत की गलियों के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म देने का सपना पूरा कर रही है।

सलमान खान ने कहा, “क्रिकेट भारत की धड़कन है और ISPL उस जज़्बे को स्टेडियम तक लाता है। मैं इस लीग से जुड़कर गर्व महसूस कर रहा हूं, क्योंकि यह देश के असली टैलेंट को मंच देता है।” सीज़न 3 में देश भर के 101 शहरों में ट्रायल्स चल रहे हैं और एक नई टीम अहमदाबाद से जल्द घोषित की जाएगी। ISPL अब और भी बड़े धमाके के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.