NEET 2025 में 239वीं रैंक लाकर आरती बसवाल ने रचा इतिहास, किसान परिवार की बेटी बनी प्रेरणा की मिसाल

मुंबई । राजस्थान के बूंदी ज़िले के धनवा गांव की आरती बसवाल ने NEET 2025 में 239वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों और हिंदी माध्यम से पढ़ाई के बावजूद आरती ने अपने डॉक्टर बनने के सपने को साकार कर दिखाया।किसान पिता राजेश खटीक की बेटी आरती का पूरा परिवार महज़ 7-8 बीघा ज़मीन पर निर्भर है। कठिन आर्थिक हालातों के बावजूद आरती ने कोटा जाकर मोशन एजुकेशन से नीट की तैयारी का फैसला किया। एक सरकारी योजना में फॉर्म रिजेक्ट हो जाने के बाद भी उसने हार नहीं मानी। जब उसने अपनी स्थिति मोशन को बताया, तो संस्था ने उसे नाममात्र शुल्क में दाखिला दिया और पूरी शैक्षणिक सहायता भी प्रदान की।

आरती ने कहा, “मैं गाँव से हूं, हिंदी माध्यम से पढ़ी हूं, लेकिन आज मैंने साबित किया कि हालात चाहे जैसे भी हों, अगर ठान लो तो मंज़िल मिलती है।” आरती की यह उपलब्धि आज लाखों ग्रामीण छात्राओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.