नई दिल्ली। टाटा मोटर्स की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। लॉन्च के महज चार साल के भीतर 6 लाख यूनिट्स का उत्पादन पूरा करते हुए, पंच भारत की सबसे तेज़ी से बिकने वाली एसयूवी बन गई है। इस बड़ी उपलब्धि का जश्न टाटा मोटर्स ने ‘इंडिया की एसयूवी’ अभियान के जरिए मनाया। अक्टूबर 2021 में लॉन्च हुई पंच को भारत के हर कोने से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। यह कार न केवल पहली बार कार खरीदने वालों की पसंद बनी है, बल्कि युवाओं, महिलाओं और परिवारों के बीच भी तेजी से लोकप्रिय हुई है। इसकी मजबूत डिजाइन, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और भरोसेमंद परफॉर्मेंस ने इसे शहरी और ग्रामीण दोनों बाजारों में पसंदीदा विकल्प बना दिया है।एनसीआर क्षेत्र ने पंच की कुल बिक्री में 13% का योगदान दिया है, और लगभग 70% ICE वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहक पहली बार कार खरीदने वाले हैं। महिलाओं में भी इसकी लोकप्रियता बढ़ी है — पंच ईवी की 25% मालिक महिलाएं हैं।टाटा मोटर्स के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, विवेक श्रीवत्स ने कहा, “पंच नए भारत की आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और आकांक्षाओं का प्रतीक बन चुकी है। यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि उस विश्वास और पहचान की गवाही है जो लाखों ग्राहकों ने टाटा पंच पर जताई है।”
आज पंच भारत के हर हिस्से में चल रही है — बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों और गांवों तक। पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक — तीनों विकल्पों में उपलब्ध पंच को भारत और ग्लोबल एनसीएपी से 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। यह कार सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में 38% मार्केट शेयर के साथ अग्रणी बनी हुई है। ‘इंडिया की एसयूवी’ अभियान उन लाखों भारतीयों को समर्पित है जिन्होंने पंच को अपनाया और इसे सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। पंच अब सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि एक नई सोच, आत्मबल और आधुनिक भारत की पहचान बन चुकी है।

