छत्तीसगढ़: शराब घोटाले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल गिरफ्तार, पूर्व सीएम बोले – डरने वाले नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्य में कथित शराब घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार की जांच के तहत की गई है, जो पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान शराब व्यापार में अनियमितताओं से जुड़ा है।गिरफ्तारी के बाद भूपेश बघेल ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, “हम डरने वाले नहीं हैं। अडानी से जुड़े मुद्दे उठते ही मेरे घर पर ईडी भेज दी गई। मोदी और शाह हमें दबाना चाहते हैं, लेकिन हम झुकेंगे नहीं।”

बघेल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “ईडी आ गई।” उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के अंतिम दिन यह कार्रवाई तब हुई जब अडानी की कोयला खदान परियोजना पर सवाल उठाने की तैयारी थी।कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसे “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” बताया है, जबकि एजेंसियां इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम बता रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.