नई दिल्ली। भारत की अग्रणी AI आधारित ब्लू-कॉलर वर्कर भर्ती प्लेटफॉर्म Vahan.ai को सिंगापुर की निवेश फर्म LemmaTree से रणनीतिक निवेश मिला है। यह निवेश कंपनी को हर महीने 1 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने के लक्ष्य की ओर बढ़ने में मदद करेगा। वर्तमान में Vahan.ai हर महीने करीब 40,000 लोगों को नौकरी पर नियुक्त करता है। Vahan.ai ने साथ ही GoodWorker के मोबाइल-फर्स्ट स्किलिंग प्लेटफॉर्म L.earn का अधिग्रहण भी किया है, जिससे अब कौशल विकास सीधे नौकरी खोज प्रक्रिया से जुड़ जाएगा। यह कदम विशेष रूप से गिग और ब्लू-कॉलर वर्कफोर्स के लिए फायदेमंद होगा।
Vahan.ai की AI तकनीक अब हिंदी और अंग्रेज़ी में वॉइस इंटरव्यू लेती है और जल्द ही 8 और भाषाओं में विस्तार करेगी। इसका उद्देश्य है — भारत की श्रम शक्ति को डिजिटल और सशक्त बनाकर 1 अरब लोगों को बेहतर जीवन अवसर देना।

