नई दिल्ली। भारत की घरेलू बर्गर चेन ‘द बर्गर कंपनी’ ने देशभर में 150 आउटलेट्स का आंकड़ा पार कर लिया है। 2018 में गुरुग्राम से शुरुआत करने वाला यह ब्रांड अब टियर-1 से लेकर टियर-4 शहरों तक अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कंपनी का लक्ष्य 2027 तक 250 आउटलेट्स तक विस्तार करना है। ‘देसी बर्गर्स फॉर देसी सोल्स’ के सिद्धांत पर काम करने वाली कंपनी ने भारतीय स्वादों को अंतरराष्ट्रीय क्विक-सर्विस मानकों के साथ मिलाकर एक खास पहचान बनाई है। 95% फ्रैंचाइजी मॉडल और 35% सालाना बिक्री वृद्धि इसके तेज़ विकास का प्रमाण हैं। संस्थापक और सीईओ नीलम सिंह ने कहा कि यह सफलता ग्राहकों और फ्रैंचाइजी पार्टनर्स के सहयोग से संभव हो सकी है। गुवाहाटी और जगदलपुर जैसे छोटे शहरों में भी कंपनी ने कम समय में लाभप्रदता हासिल की है। कंपनी जल्द ही नई प्रोडक्ट रेंज भी पेश करेगी।

