सोनी सब पर 18 अगस्त से शुरू होगा ‘इत्ती सी खुशी’, एक भावनात्मक पारिवारिक कहानी

मुंबई। सोनी सब एक नई पारिवारिक कहानी ‘इत्ती सी खुशी’ के साथ दर्शकों के सामने आ रहा है, जिसका प्रसारण 18 अगस्त से शुरू होगा। यह शो एक 21 वर्षीय लड़की अन्विता की कहानी है, जो अपने छह भाई-बहनों की सबसे बड़ी है और पारिवारिक बिखराव के बीच सबको जोड़कर रखने की जिम्मेदारी निभा रही है। मुख्य भूमिकाओं में सुम्बुल तौकीर खान, वरुण बडोला और रजत वर्मा नजर आएंगे। वरुण बडोला छह साल बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं और एक परेशान पिता सुहास की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सुम्बुल उनकी बेटी अन्विता और रजत उनके प्रेमी विराट की भूमिका में हैं। इस शो का निर्माण रोज़ ऑडियो विज़ुअल्स ने किया है और निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजेश मापुस्कर ने किया है। यह शो दुनियाभर में चर्चित ड्रामा सीरीज़ ‘शेमलेस’ का भारतीय रूपांतरण है, जिसे 31 से अधिक देशों में रूपांतरित किया जा चुका है।

‘इत्ती सी खुशी’ परिवार, संघर्ष, प्रेम और त्याग की एक भावनात्मक कहानी है, जो भारतीय दर्शकों के दिलों को छूने का वादा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.