वेव सिटी: एनसीआर क्षेत्र के लोगों की नई पसंद

गाजियाबाद। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों के लिए गाजियाबाद स्थित वेव सिटी तेजी से पसंदीदा जगह बनती जा रही है। देश की सबसे हाई-टेक सिटी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही यह टाउनशिप अपने खुले माहौल, विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर और किफायती आवास विकल्पों की वजह से आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

जहां एक ओर दिल्ली-एनसीआर में जमीन और मकानों की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं, वहीं वेव सिटी में मध्यम वर्ग के खरीददारों को अब भी सस्ते और स्मार्ट घर उपलब्ध हो रहे हैं।

बेहतर कनेक्टिविटी इसकी सबसे बड़ी ताकत है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और नई दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ाव ने यहां की लोकेशन को और अहम बना दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले यहां कनेक्टिविटी को लेकर आशंका थी, लेकिन अब तेज़ विकास ने दिल्ली-एनसीआर आने-जाने को बेहद आसान बना दिया है।

स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बैंक और बाजार जैसी सुविधाओं से सुसज्जित यह क्षेत्र अब लोगों की प्राथमिकता सूची में शुमार हो गया है। साथ ही हरित वातावरण और स्वच्छ हवा यहां के लोगों को प्राकृतिक सुकून प्रदान कर रही है।

जानकारी के अनुसार, वेव ग्रुप ने वर्ष 2009-10 में राज्य की हाई-टेक टाउनशिप नीति के तहत इस परियोजना की शुरुआत की थी। तकनीक-एकीकृत घरों और विशाल हरित क्षेत्र को लेकर शुरू हुई यह योजना अब बड़े रूप में विकसित हो चुकी है। हालांकि बीच में किसानों के विरोध से परियोजना प्रभावित हुई थी, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद यह सुचारु रूप से आगे बढ़ रही है। परिणामस्वरूप, यहां घरों की मांग लगातार बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.