मुंबई। मुंबई लिटफेस्ट 2025 में सम्मानित किया जाएगा। हिंदी के प्रसिद्ध उपन्यासकार और कवि विनोद कुमार शुक्ल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। शुक्ल ने साहित्य अकादमी, ज्ञानपीठ और PEN/Nabokov पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किए हैं। गुजराती कवि और नाटककार सितान्शु यशाचंद्र को इस वर्ष के फेस्टिवल का पोएट लॉरेट बनाया गया है। उन्हें साहित्य अकादमी और पद्मश्री पुरस्कार मिल चुके हैं। मुंबई के कई विश्वविद्यालयों से शिक्षा प्राप्त और अध्यापन कर चुके यशाचंद्र की साहित्यिक छाप गहरी है।
फेस्टिवल की सह-निर्देशक एमी फर्नांडीज और क्वासर ठाकोर पदमसी ने कहा कि हिंदी और गुजराती साहित्य के इन दिग्गजों का सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात है। नादिर गोदरेज ने कहा कि यह सम्मान भारतीय साहित्य की विविधता और समृद्धि को दर्शाता है।

