नई दिल्ली। CK Birla Hospital Delhi रोबोट की मदद से 50 सफल स्तन कैंसर सर्जरी पूरी कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। और अब यह उत्तर भारत का ऐसा पहला प्रमुख अस्पताल बन गया है, जहां यह खास और एडवांस तकनीक उपलब्ध है। यह पहल अस्पताल की इस सोच को दिखाती है कि इलाज सिर्फ बीमारी का नहीं, बल्कि मरीज के पूरे अनुभव का होना चाहिए।
यह सफलता सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. मनदीप सिंह मल्होत्रा के नेतृत्व में मिली है। उन्होंने इस तकनीक को शुरू करने और आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।
रोबोट से की जाने वाली यह सर्जरी आज के समय में स्तन कैंसर के इलाज की सबसे आधुनिक तकनीकों में से एक है। इसमें बहुत छोटे और छिपे हुए चीरे लगाए जाते हैं, जिससे कैंसर को सुरक्षित तरीके से निकाला जाता है और साथ ही स्तन की बनावट भी काफी हद तक सुरक्षित रहती है। इससे मरीज जल्दी ठीक होती हैं और मानसिक रूप से भी ज्यादा मजबूत महसूस करती हैं।
डॉ. मनदीप सिंह मल्होत्रा ने कहा,“50 रोबोट-सहायता प्राप्त सर्जरी पूरी करना हमारे लिए बहुत अहम कदम है। हमारा मकसद सिर्फ कैंसर हटाना नहीं है, बल्कि महिलाओं का आत्मविश्वास और उनकी गरिमा भी बनाए रखना है। रोबोटिक सर्जरी से हम बहुत सटीक तरीके से कैंसर निकाल पाते हैं, वो भी कम और छिपे हुए चीरे के साथ। जब हम मरीजों को स्वस्थ होकर फिर से आत्मविश्वास के साथ जीवन जीते देखते हैं, तो हमें और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती है।”
CK Birla Hospital®, Delhi के वाइस-प्रेसिडेंट श्री अमित शर्मा ने कहा,“यह उपलब्धि दिखाती है कि हम उत्तर भारत में आधुनिक और मरीज-केंद्रित स्तन कैंसर इलाज देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हमारा प्रयास है कि बेहतरीन इलाज के साथ संवेदनशील देखभाल भी दी जाए।”
अस्पताल का लक्ष्य है कि वह इस क्षेत्र में एक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बने और देशभर के डॉक्टरों को इस तकनीक का प्रशिक्षण भी दे, ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को इसका लाभ मिल सके।

