केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली के नेताजी नगर स्थित जीपीओए में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के नए कार्यालय का उद्घाटन किया

रणवीर सिंह

नई दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में नेताजी नगर के सामान्य पूल कार्यालय आवास (जीपीओए) में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के नए कार्यालय का उद्घाटन किया, जो मंत्रालय के नए परिसर में स्थानांतरित होने का प्रतीक है।

इस मौके पर, डॉ. मांडविया ने मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और भरोसा जताया कि सुव्यवस्थित और कार्यात्मक कार्यक्षेत्र खेल विकास और युवा मामलों से जुड़ी प्रमुख पहलों के कार्यान्वयन में दक्षता, समन्वय और तालमेल को बेहतर करेगा।

युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने भी नए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया और सुव्यवस्थित एवं आधुनिक कार्य वातावरण की सराहना की। उन्होंने नए सिरे से ध्यान केंद्रित करते हुए और समर्पण भाव से मंत्रालय के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

उद्घाटन समारोह में सचिव (खेल), श्री हरि रंजन राव; सचिव (युवा कार्यक्रम), डॉ. पल्लवी जैन गोविल और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.