ABVP ने DU स्नातक प्रवेशार्थियों की सहायता के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

New Delhi : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया का आरंभ चुका है। देशभर के लाखों विद्यार्थी डीयू का हिस्सा बनने के लिए हेतु आवेदन कर चुके हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्रों की सहायता हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली (ABVP) ने प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों की सहायता हेतु अपना विस्तृत ‘अभाविप हेल्पलाइन नंबर’ जारी किया है।

दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कई छात्रों को तकनीकी जानकारी के अभाव में प्रवेश प्रक्रिया, फॉर्म भरने, कट-ऑफ और पाठ्यक्रम चयन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के त्वरित समाधान के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अभाविप ने कार्यकर्ताओं की एक हेल्पलाइन टीम गठित की है। कुछ संपर्क सूत्र- (9999977990), (9084206032), (7052014490), (7310902683), (6202523798)

अभाविप के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि देश के कोने कोने से छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने का सपना लेकर आते हैं। नामांकन के दौरान उनको कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। फॉर्म भरने या काउंसलिंग के दौरान उन्हें कई प्रकार की समस्याएं आती है। अभाविप का यह ‘हेल्पलाइन नंबर’ यह सुनिश्चित करेगा कि किसी भी मेधावी छात्र का सपना केवल जानकारी की कमी से न टूटे। अभाविप के कार्यकर्ता 24 घंटे स्नातक में प्रवेश लेने वाले छात्रों की मदद करने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.