किआ इंडिया ने पेश की अपनी दूसरी मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी – सायरोस ईवी

 

 

नई दिल्ली: भारत के प्रमुख मास प्रीमियम ऑटोमेकरों में से एक, किआ इंडिया ने आज अपनी दूसरी मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी सायरोस ईवी को पेश किया और किआ इंडिया की वेबसाइट तथा देशभर के डीलरशिप्स के जरिए 25,000 रुपये में प्री बुकिंग शुरू कर दी। सायरोस ईवी 526 किलोमीटर की सेगमेंट में सर्वश्रेष्‍ठ एआरएआई प्रमाणित रेंज के साथ आती है। इसे ऐसे स्वामित्व पैकेज के साथ पेश किया गया है, जो इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने में आने वाली आम चिंताओं को कम करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें लाइफटाइम* हाई वोल्टेज बैटरी वारंटी, गारंटीड बायबैक प्रोग्राम और लचीला बैटरी ऐज़ अ सर्विस यानी बीएएएस फाइनेंसिंग विकल्प शामिल है।

 

भारत में ईवी खरीदने वाले अब सिर्फ रेंज तक सीमित नहीं हैं। बाजार के परिपक्व होने के साथ ग्राहक अब ऐसी इलेक्ट्रिक एसयूवी चाहते हैं, जो बिना किसी समझौते के उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से फिट हो सके। वे सहज तकनीक, जुड़े हुए अनुभव, भरोसेमंद चार्जिंग और लंबे समय तक बने रहने वाले मूल्य का भरोसा चाहते हैं। सायरोस ईवी इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें एसयूवी का दमदार डिजाइन और बहुपयोगिता, ईवी केंद्रित तकनीक, अपने सेगमेंट में आगे रहने वाले फीचर्स और मजबूत सुरक्षा का संतुलन दिया गया है।

 

इस घोषणा के बारे में किआ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ श्री ग्वांगगू ली ने कहा, ‘‘हमारा दर्शन, मूवमेंट दैट इंस्पायर्स, भविष्य की मोबिलिटी को ग्राहकों के लिए अर्थपूर्ण, सुलभ और उपयोगी बनाने पर केंद्रित है। सायरोस ईवी के साथ, जो भारत के लिए हमारी दूसरी मास मार्केट इलेक्ट्रिक कार है, हम उन्नत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं। यह सिर्फ आधुनिक तकनीक से नहीं, बल्कि उन चिंताओं को दूर करके भी किया जा रहा है, जो ग्राहकों को पीछे रोकती हैं। सायरोस ईवी 526 किलोमीटर की बेस्ट इन सेगमेंट एआरएआई प्रमाणित रेंज देती है। यह अपने सेगमेंट की पहली कार है, जिसने 500 किलोमीटर का आंकड़ा पार किया है। 171 PS के बेस्ट इन सेगमेंट पावर आउटपुट के साथ यह प्रदर्शन से समझौता किए बिना आगे बढ़ने का भरोसा देती है। लाइफटाइम* बैटरी वारंटी, अस्योरड बायबैक और बीएएएस जैसे आसान स्वामित्व अनुभव के साथ हम भारतीय परिवारों के लिए सबसे अहम चिंताओं को दूर कर रहे हैं और उन्हें इलेक्ट्रिक कार अपनाने के और करीब ला रहे हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published.